एक्सप्लोरर

'क्यों मुसलमान से…', जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने क्यों लिया अकबर-बाबर का नाम? कर दी ये भविष्यवाणी

Rambhadracharya News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि भारत में वही राज करेगा जो वंदे मातरम कहेगा. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को जो काटना चाहेगा वह स्वयं कट जाएगा.

Bihar News: राजधानी पटना  में आयोजित 'सनातन महाकुंभ' में रविवार (06 जुलाई, 2025) को जगद्गुरु रामभद्राचार्य शामिल होने के लिए पहुंचे. पटना के गांधी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि हमें किसी से चिढ़ नहीं है. उन्होंने कहा कि क्यों मुसलमान से चिढ़ होगी? 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जिसको यहां रहना है अगर रघुवर का होकर रहेगा तब तो ठीक है, बाबर का होकर और अकबर का होकर कोई यहां रहता है तो केवल बिहार ही नहीं पूरे भारत में उसको स्थान नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा, "आज एक महासंकल्प लेना है गांधी मैदान में, धीरेंद्र जी को रोका गया, मुझे भी रोका गया, आज मैं आ गया हूं एक दिन के लिए, अगले निर्वाचन के पश्चात मैं इसी गांधी मैदान में 9 दिन की कथा कहने के लिए आऊंगा." 

'मेरी भविष्यवाणी है वो स्वयं ही बंट जाएगा'

उन्होंने कहा, "मित्रों बिहार कोई सामान्य नहीं है. बिहार में ही जन्मे राजेंद्र बाबू भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने." जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यह भी कहा, "भारत में वही राज करेगा जो वंदे मातरम कहेगा. अब ये नहीं चलेगा कितना बांटोगे… मेरी भविष्यवाणी है वो स्वयं ही बंट जाएगा. सनातन धर्म को जो काटना चाहेगा वह स्वयं कट जाएगा. सनातन धर्म को जो छांटना चाहेगा वो स्वयं छंट जाएगा." 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

दूसरी ओर बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इसको लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, "बिहार हिंदुओं को सत्ता नहीं सौंपेगा, सत्ता उसी को मिलेगी जो हिंदुत्व के लिए संघर्ष करेगा. अगला चुनाव निर्णायक होगा." अपने इस दौरे पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गांधी मैदान से आरजेडी के पूर्व शिक्षा मंत्री और लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा. कई और बातें कहीं.

यह भी पढ़ें- 'आज घोषणा करता हूं…', बिहार चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, क्यों कहा डरने वाले नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget