एक्सप्लोरर

पटना में DM ने बच्चों को दी राहत, गर्मी से बचने के लिए बदली स्कूल टाइमिंग, 24 अप्रैल से लागू होंगे नए आदेश

Patna School Timing: पटना जिला प्रशासन के नए निर्देश के अनुसार सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी स्कूल को सिर्फ सुबह की पाली में ही संचालित करना होगा. सभी स्कूल सुबह 11:45 बजे तक ही खुले रहेंगे.

Patna News: पटना में गर्मी की शिद्दत के बीच प्रशासन ने बच्चों को राहत दी है. उनके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने अहम फैसला लिया है. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करने का निर्देश जारी कर दिया है.

पटना जिला प्रशासन के नए निर्देश के अनुसार अब सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों को सिर्फ सुबह की पाली में ही संचालित करना होगा. सभी स्कूल सुबह 11:45 बजे तक ही खुले रहेंगे. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में स्कूल का संचालन नहीं किया जाएगा. 

नए टाइमिंग गुरुवार 24 अप्रैल से ही लागू हो जाएगी, जो 30 अप्रैल तक रहेगी. प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित समय से पहले स्कूल न भेजें और दोपहर में उन्हें भीषण गर्मी से बचाने के लिए जरूरी एहतियात बरतें.

जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र 11:45 बजे के बाद खुला पाया गया तो संबंधित स्कूल प्रशासन या केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि गर्मी से जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

बता दें कि राजधानी पटना में इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. अब बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार होने लगा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है.

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget