एक्सप्लोरर

Bihar Crime: कौन है मामा-भांजा गिरोह? जानकर हो जाएंगे हैरान, पटना रेल पुलिस का बड़ा खुलासा

Patna Railway Police: गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली गई तो इनके पास से 3.50 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और कैश बरामद हुए. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Mama Bhanja Gang Arrested: बिहार में लूट, डकैती, हत्या एवं कई संगीन मामले को अक्सर अंजाम दिया जाता है. इस तरह की घटनाओं में कई छोटे बड़े गिरोह का हाथ होता है और सभी गिरोह अपना-अपना एक नाम रखे हुए हैं. जिससे आम लोग तो अनजान रहते हैं, लेकिन ये पुलिस की लिस्ट में दर्ज रहते हैं. उसी में से एक गिरोह का नाम मंगलवार को सामने आया है. संगीन घटनाओं को अंजाम देने वाला .ये गिरोह का नाम मामा-भांजा है, जिसका खुलासा पटना रेल पुलिस ने किया है.

पकड़ा गया मामा-भांजा नाम का गिरोह

दरअसल रेल पुलिस पटना जंक्शन पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और संदिग्ध लोगों को से पूछताछ भी करती है. इसी क्रम में स्टेशन पर कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिस पर पुलिस को शक हुआ और खदेड़ कर पकड़ा जिसमें दो लोग भागने में सफल हो गए. तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद तीनों से जब पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वैशाली जिले का एक मामा-भांजा नाम का गिरोह है, जिसके 5 सदस्य हैं और ये पूरे बिहार में घटनाओं को अंजाम देने के लिए सक्रिय रहते हैं.

इस गिरोह का मुख्य आरोपी मामा तो भागने में सफल हो गया, लेकिन अपने दो साथियों के साथ भांजा गिरफ्तार हो गया. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना रेल एसपी अमृतेंदू शेखर ठाकुर ने बताया कि दिनांक 24 नवंबर को चलाए जा रहे पटना जंक्शन पर समकालीन चेकिंग अभियान के दौरान रेल पुलिस टीम को देख भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अंतर जिला मामा-भांजा गिरोह के सदस्य वैशाली के रहने वाले आनंद कुमार, चिंटू कुमार और प्रमोद कुमार पटना निवासी को पकड़ा गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली गई तो इस क्रम में इनके पास से 3.50 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और कैश बरामद हुए. .पूछताछ में गिरफ्तार  प्रमोद कुमार सोनी ने बताया कि इस गिरोह को संतोष कुमार सोनी को गिरोह के सदस्य मामा कहते हैं और प्रमोद कुमार सोनी  को गिरोह के सदस्य भांजा कहते हैं. यह दोनों मिलकर इस गिरोह का संचालन करते हैं. पुलिस ने एक सदस्य चिंटू कुमार, आनंद कुमार के साथ भांजा प्रमोद कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामा संतोष सोनी और एक अन्य सदस्य कल्लू चूरामल उर्फ कल्लू पासवान फरार हो गया. 

कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

रेल एसपी ने बताया कि मामा-भांजा लुटेरा अंतर जिला गिरोह में कुल 5 सदस्य हैं, जिसमें 2 फरार हुए है. यह गिरोह  बिहार के कई जिलों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. हाल ही में बिहारशरीफ थाना क्षेत्र में 26 लाख रुपये की एक डकैती की घटना हुई थी, जिसका जुर्म गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में शामिल होने की बात पूछताछ में स्वीकार किया है.

फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है. साथ ही पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि अब तक इन लोगों ने कितनी लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया है और कहां-कहां ये लोग घटना कर चुके हैं. मुख्य आरोपी मामा संतोष कुमार सोनी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar PACS Election:मोतिहारी में पैक्स चुनाव रैली के दौरान पुलिस पर हमला, जान बचा कर भागते हुए जवानों का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget