एक्सप्लोरर

Bihar PACS Election:मोतिहारी में पैक्स चुनाव रैली के दौरान पुलिस पर हमला, जान बचा कर भागते हुए जवानों का वीडियो वायरल

Attack On Police: मोतिहारी के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर एक महीने के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा हमले हुए हैं. कई जगहों पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी है.

Attack On Police During PACS election: पूर्वी चंपारण जिले में हो रहे पैक्स चुनाव में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हमला हुआ. जिले में करीब एक माह के भीतर पुलिस पर आधा दर्जन से ज्यादा हमला हुए हैं. दरअसल जिले भर में पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली होने की कोशिश खत्म होती दिख रही है. पुलिस और पब्लिक के बीच आए दिन हमला की खबर आ रही है. जिले के दो थाना क्षेत्र में पुलिस पर मंगलवार को फिर हमला हुआ. इस हमले में कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस अपनी जान बचा कर भागी तो दरपा थाना तिनकोणी गांव में पुलिस ने दो फायरिंग करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया.

एक महीने में आधा दर्जन से ज्यादा हमले

बताया जाता है कि कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में मोतिहारी पुलिस पर एक महीने के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा हमले हुए. कई जगहों पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में कल बुधवार को दूसरे चरण का पैक्स चुनाव होना है, जिसको लेकर सोमवार की सांध्या चुनाव प्रचार थम गया, परन्तु मंगलवार को बलुआ-गुआबारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परवेज आलम अपने सैकड़ों समर्थक के साथ बाइक रैली निकाल कर प्रचार कर रहे थे.

सूचना प्राप्त होने के बाद कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस ने रैली स्थल पहुंच कर बाइक रैली रोकने को कहा, जिसके बाद समर्थक आक्रोशित हो गए. पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन में कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस पर हमला बोल दिया. इस दौरान खूब रोड़ेबाजी हुई. ईट पत्थर चलते दिख. खुद को घिरते देख पुलिस टीम को गाड़ी लेकर भागना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वहीं जिले के दरपा थाना क्षेत्र में आज पैक्स चुनाव हो रहा है, जहां दो पैक्स अध्यक्ष पद के समर्थक आपस में झगड़ा करने लगे. जानकारी के बाद दरपा पुलिस टीम थाना क्षेत्र के तिनकोणी पंचायत बूथ पर पहुंची, जहां पुलिस टीम के साथ पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थक भीड़ गए. जानकारी मिलते ही दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी के साथ अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देख पुलिस को आत्मरक्षा में दो राउंड गोली चलानी पड़ी.

कई लोगों को किया गया गिरफ्तार 

वहीं तीन उपद्रवी पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी रणविजय कुमार,अशोक कुमार के साथ सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाई.  दरपा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं अन्य उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. साथ ही मतददान शांतिपूर्वक शुरू करा दिया गया.

ये भी पढ़ेंः Tejaswi Yadav: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को शराबबंदी पर दिखाया आईना, जेडीयू का आया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget