एक्सप्लोरर

Bihar Protest: प्रशांत किशोर को समझाने गई पटना पुलिस खाली हाथ लौटी, बोले PK- जब तक सीएम नीतीश...

Prashant Kishor: पुलिस के लाख समझाने के बावजूद प्रशांत किशोर गांधी मैदान से नहीं हटे और उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है. प्रशांत किशोर का कहना है कि मेरा आमरण अनशन युवाओं के हित में है, बिहार के हित में हैं.  

Prashant Kishor News: बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को धरना से हटाने और समझाने के लिए शुक्रवार को पटना पुलिस गांधी मैदान पहुंची, जिनसे प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक आप अभ्यर्थियों के एक डेलीगेशन को सीएम नीतीश से नहीं मिला देते यहां से हटने का सवाल ही नहीं है. आप मुझे गिरफ्तार करने चाहते तो कर लीजिए. मैं खुद से चलूंगा पर फिर से अनशन पर बैठूंगा. सीएम नीतीश से अभ्यर्थियों को मिलवाना ही होगा. 

दरअसल पटना पुलिस प्रशासन शनिवार को बापू परीक्षा केंद्र पर रद्द हुई परीक्षा को आयोजित कराने की तैयारियों में व्यस्त है, दूसरी ओर प्रशांत किशोर बर्बाद शिक्षा और भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के नीचे आमरण अनशन पर बैठ हुए हैं. पुलिस के लाख समझाने के बावजूद प्रशांत किशोर वहां से नहीं हटे और उनका आमरण अनशन भी जारी है. प्रशांत किशोर का कहना है कि मेरा आमरण अनशन युवाओं के हित में है, बिहार के हित में हैं.  

बता दें कि अनियमितता के आरोप के बाद पटना के बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द की गई थी. BPSC 70वीं पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी. अब दोबारा ये परीक्षा शनिवार चार जनवरी को कराई जाएगी. इसमें 12000 अभ्यर्थी शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा होगी. इसके लिए पटना में कुल 22 सेंटर बनाए गए हैं. प्रशासन की कोशिश है कि ये एग्जाम शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाए, लेकिन पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कई राजनीतिक पार्टियां सरकार के खिलाफ आंदेलन पर हैं. कल शिनवार को भी हंगामा होने की आशंका है. यही वजह है कि पुलिस प्रशासन चाहती है कि गांधी मैदान में चल रहा प्रशांत किशोर का धरना खत्म हो जाए ताकि प्रशासन पूरी तरह परीक्षा पर नजर रख सके और इसमें कोई व्यवधान ना पड़े. 

हालांकि पुलिस की ये कोशिश कामयाब नहीं हो सकी और उसे वापस लौटना पड़ा, प्रशांत किशोर अपनी जिद पर अड़े हैं. दरअसल इससे पहले छात्रों के साथ जब सड़क पर प्रशांत किशोर छात्रों के साथ उतरे थे तो पुलिस ने छात्रों पर लाीठियां बरसाईं थी. तब प्रशांत किशोर ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि अगर अभ्यर्थियों की बात नहीं मानी गई तो ये लड़ाई और आगे जाएगी. इसके बाद से ही वो छात्रों के हित में वो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः 'क्या कहते हैं वही जानें...', पिता के दरवाजे खुले होने के सवाल को टाल गईं लालू की बेटी मीसा भारती, कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget