एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections:'आपका पप्पू मैदान में, पूर्णिया जीतेगा', पोस्ट कर पप्पू यादव ने दिए संकेत, वापस नहीं लेंगे नामांकन!

Pappu Yadav: पूर्णिया सीट से पप्पू यादव ने नामांकम वापस ना लेने के संकेत दिए हैं. उनकी बातों से साफ जाहिर है कि वो इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व सांसद और पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद भी नामांकम वापस नहीं लेने के संकेत दिए हैं. उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर कहा है कि पूर्णिया के सम्मान में, आपका पप्पू मैदान में. अहंकार टूटेगा, पूर्णिया जीतेगा. दरअसल पूर्णिया सीट से नामांकम वापसी का आज आखिरी दिन है. इसलिए सभी की नजरें आज पूर्णिया और पप्पू यादव पर टिकी हैं. 

'जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है'

पप्पू यादव ने कहा कि वो निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जनता के उम्मीदवार हैं. जनता का आशीर्वाद उनके साथ है. पप्पू यादव ने पहले भी कई बार दोहराया है कि वो मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे. पिछले कई महीने से पप्पू यादव ने 'प्रणाम पूर्णिया' अभियान भी चलाया है. पूर्णिया सीट उनके भविष्य का सवाल है. 

पप्पू यादव के फैसले का आज आखिरी दिन

अपनी जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस में मिलाकर पप्पू यादव ने पार्टी ज्वाइन किया था ताकि कांग्रेस की टिकट पर वो पूर्णिया से चुनाव लड़ सकें. हालांकि कांग्रेस उन्हें पूर्णिया सीट से टिकट नहीं दे सकी क्योंकि आरजेडी ने इसे अपने खाते में रखा. ऐसे में पप्पू यादव निर्दलीय खड़े हो गए. उन्होंने हर हाल में पूर्णिया से चुनाव लड़ने की बात कई बार कही है. आज उनके लिए अहम दिन है. पूर्णिया समेत दूसरे चरण की लोकसभा सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन है. उनके फैसले पर ही उनका राजनीतिक भविष्य टिका है, जिसे वो किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहते.  

क्या होगा कांग्रेस का अगला कदम ?

अब देखना ये होगा कि पप्पू यादव के नामंकन वापस नहीं लेने के बाद कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा. क्योंकि पार्टी ने पहले ही उन्हें कह दिया था कि अगर पप्पू यादव नाम वापस नहीं लेते हैं तो आलाकमान कार्रवाई करेगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा था कि किसी को भी कांग्रेस नेतृत्व इस बात की इजाजत नहीं देता कि वह निर्दलीय नामांकन करे. यह कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी. 

ये भी पढ़ेंः Pappu Yadav: अखिलेश सिंह के अल्टीमेटम पर पप्पू यादव का आया जवाब, क्या नामांकन करेंगे विड्रॉल? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget