एक्सप्लोरर

बिहार: पटना मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, कोरोना काल में सफाई कर्मियों के लिए की ये मांग

मेयर सीता साहू ने कहा कि निगम में कई एजेंसी के कर्मचारी कार्यरत हैं, जो कोरोना संक्रमण काल में निगम कर्मचारियों के तरह युद्धस्तर पर काम कर रहें हैं. ऐसे में एजेंसी द्वारा निगम में काम कर रहें उन सफाई कर्मियों/चालकों को भी बोनस का भुगतान किया जाए.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. रोजाना कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं. संक्रमण की चपेट में आकर लोगों मौत हो रही है. पटना की हालत सबसे बुरी है. यहां सबसे अधिक कोरोना मरीज मिल रहे हैं. इसके बावजूद नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी पर लगे हुए हैं. जान जोखिम में डालकर वो शहर को स्वच्छ बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

 सफाईकर्मियों के लिए की बोनस की मांग 

सफाईकर्मियों के इसी काम को देखकर पटना मेयर सीता साहू ने शनिवार पटना के नगर आयुक्त को पत्र लिखा और सफाईकर्मियों के लिए बोनस की मांग रखी. मेयर की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया, " कोरोना (कोविड-19) महामारी को देखते हुए 24 सितंबर, 2020 को आयोजित निगम पर्षद की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि निगम में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को 4,500 रुपये बोनस और कोरोना संक्रमण काल में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये की भुगतान की जाएगी."

पत्र में कहा गया, " उस निर्णय के आलोक में निगम के सभी सफाई कर्मियों को बोनस के रूप में 4500 रुपये का भुगतान किया जा चुका है. लेकिन निगम में कई एजेंसी के कर्मचारी कार्यरत हैं, जो कोरोना संक्रमण काल में निगम कर्मचारियों के तरह युद्धस्तर पर काम कर रहें हैं, मेरा सुझाव है कि एजेंसी द्वारा निगम में कार्य कर रहें उन सफाई कर्मियों/चालकों को भी 4,500 रुपये बोनस के रूप में भुगतान करने की कार्रवाई की जाए. इस प्रस्ताव का संलेख सशक्त स्थायी समिति की अगली बैठक में रखा जाए." 

पिछले 24 घंटे में 77 लोगों की हुई मौत

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी और ज्यादा खतरनाक लहर बड़ी तेजी से पांव पसार रही है. संक्रमण से मरने वालों का संख्या अब लोगों को डराने लगी है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार भर में संक्रमण की जद में आकर 77 लोगों ने दम तोड़ दिया दिया है. इनमें से 21 लोगों की मौत पटना स्थित एनएमसीएच अस्पताल में हुई है. इनमें से अकेले पटना के 16 मरीज हैं. कोरोना के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 12,359 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के 81,960 एक्टिव मरीज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें - 

एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से गई पिता की जान, सदमे में बेटे ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बिहार: कोविड केयर सेंटर से भागा कैदी, तीसरी मंजिल से उतरने के लिए बेडशीट फाड़ कर बनाई थी रस्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget