एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में कुर्ता फाड़ होली में हुआ था विवाद, घटना में घायल व्यक्ति की 2 दिन बाद मौत 

Patna Dispute: पटना में होली के दिन कुर्ता फाड़ने के विवाद में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई थी. इस घटना मेंं घायल एक व्यक्ति की दो दिन बाद मौत हो गई है. इसे लेकर इलाके में तनाव है.

Patna News: बिहार में होली के दिन कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई, जहां मुंगेर में एक ASI की मौत हो गई तो राजधानी पटना भी आपराधिक मामलों से अछूता नही रहा. पटना में कुर्ता फाड़ होली करने पर विवाद उठा और विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जम कर रोड़ेबाजी हुई. उसमें कई व्यक्ति घायल हो गए थे. इस घटना में 2 दिनों से जिंदगी मौत से झूझ रहे एक घायल व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई.

दो दिन बाद एक व्यक्ति की मौत

मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मंशा राम का अखाड़ा इलाके के राधेकृष्ण मंदिर के पास का है, जहां रंग लगाने और कुर्ता फाड़ने के विवाद में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई थी. घटना में कई लोग घायल हो गए थे. अब दो दिन बाद एक व्यक्ति की मौत होने से आज से फिर इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

पूरी घटना 14 मार्च की दोपहर करीब एक बजे हुई थी, जब होली खेलते समय कुछ युवक आपस में रंग लगा रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक का कपड़ा फाड़ दिया और उसे गोदी में उठाकर पटक दिया. इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार के बड़े-बुजुर्ग भी आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया और दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले.

इस घटना में काठ के पुल निवासी मुकुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के राजेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रविवार को इलाज के दौरान मुकुल ने दम तोड़ दिया. बताया गया है कि सभी युवक शराब के नशे में धुत थे, जिससे विवाद और भड़क गया.

मौत के बाद इलाके में तनाव

इस हिंसक घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले को शांत कराया था. रविवार को मुकुल की मौत होने पर एक बार फिर इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस कैंप कर रही है.

मेंहदीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कई नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इलाके में पुलिस सतर्कता बरत रही है और गश्त तेज कर कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में दलित युवक की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, होली में डीजे बजाने पर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget