एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मसौढ़ी में लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर लौट रहा था कारोबारी

Masaurhi Murder: मसौढ़ी के एक लोहा व्यवसायी को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Iron Businessman Shot Dead: बिहार में आपराधिक वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है, पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना के उस्मानचक गांव के पास शुक्रवार (19 जुलाई) की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम अभय सिंह (38 वर्ष) पिता स्वर्गीय बाबूलाल सिंह हैं, जो उस्मानचक के रहने वाले हैं. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

घर लौटने के दौरान हुई घटना

जानकारी के मुताबिक में लोहा व्यापारी अभय सिंह रोजाना की तरह दुकान बंद कर बुलेट से अपने घर उस्मानचक जा रहा था, उसी वक्त घात लगाए अपराधियों ने उस्मानचक गांव से 500 मीटर पहले ही यात्री शेड के पास उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. गंभीर रूप से जख्मी युवक को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज करा कर पटना रेफर कर दिया गया.

उसके बाद परिजनों ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ ही देर बाद घायल व्यापारी अभय सिंह ने दम तोड़ दिया. मृतक का पैतृक घर गौरीचक के सहोगी गांव है. फिलहाल उस्मानचक में  मसौढ़ी स्टेशन के पास लोहा का व्यवसाय करते थे. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए गए हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नभ वैभव ने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना के मुताबिक 6-7 राउंड गोली चली है. वहीं पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, कुछ स्थानीय लोगों ने पुरानी रंजिश तो कुछ लोगों ने पैसा लूटने की भी बात बताई है. हर बिंदु पर जांच चल रही है. बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और सरकार को घेरने को लेकर 20 जुलाई शनिवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करने जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'अपराध से बिहार कराह रहा, NDA के लोग लालू-तेजस्वी चालीसा पढ़ रहे हैं', सम्राट चौधरी पर मृत्युंजय तिवारी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget