एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का गार्ड निलंबित, रोहिणी आचार्य मामले में हुई कार्रवाई

Rabri Devi: सारण लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ प्रचार के दौरान घूमने के मामले में राबड़ी देवी के रक्षक का निलंबित हो गया. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है.

Rabri Devi Guard Suspended: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का रक्षक को निलंबित कर दिया गया है. अनधिकृत रूप से सारण लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ चुनाव के दिन परिभ्रमण के आरोप में पटना जिला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह शुक्रवार (24 मई) को सस्पेंड हो गए. उन पर सारण एसपी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. इससे पहले सारण पुलिस की एसआईटी ने 10 सर्कुलर रोड पर पहुंचकर मामले की जांच की थी. 

आचार संहिता का उल्लंघन का है मामला

दरअसल इस मामले में बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद गुरुवार को सारण पुलिस की एसआईटी ने राबड़ी आवास पहुंचकर काफी देर तक मामले की जांच की. अंगरक्षक के बारे में एसआईटी ने पूरी जानकारी ली. बीजेपी ने जो शिकायत की थी उसमें कहा गया था कि रोहिणी आचार्य पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड का इस्तेमाल कर रही हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है. मां को सुरक्षा में मिले एस्कॉर्ट का दुरुपयोग करना उचित नहीं है, रोड शो में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के गार्ड सिपाही जितेंद्र सिंह रोहिणी आचार्य के साथ दिखे थे. 

रोहिणी आचार्य पर और भी मामले दर्ज

बता दें कि इससे पहले रोहिणी आचार्य पर सारण पुलिस ने 20 मई नगर थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 318, 319 पर बवाल को लेकर भी मामला दर्ज किया है. बीजेपी कार्यकर्ता मनोज सिंह ने नगर थाना में आरडेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ धारा 307, 171C, 188, ROP एक्ट लगाया है. नगर थाना में केस नंबर 349/2024 दर्ज किया गया है. रोहिणी आचार्य  के अलावा आरजेडी के पूर्व एमएलए भोला यादव समेत 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ था. यानी देखा जाए तो रोहिणी आचार्य की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले पटना हाईकोर्ट में भी एक याचिका बीजेपी की ओर से डाली गई है, जिसमें नामंकन के समय गलत जानकारी देने का आरोप है. 

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav Rally: तेजस्वी यादव की सभा में जमकर टूटीं कुर्सियां, शादी और नौकरी की बात पर मोतिहारी में बेकाबू हुए युवा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget