एक्सप्लोरर

Diwali 2024 in Bihar: पटना की मच्छरहट्टा मंडी में उमड़ रही भीड़, दीपावली के बाद यहां क्या होगा? जानकर हो जाएंगे हैरान

Machharhatta Market: पटना का प्रसिद्ध मच्छरहट्टा मंडी जहां हर तरह के सामान उपलब्ध होते हैं. इस मच्छरहट्टा मंडी में एक गली है. इसका नाम तो मच्छरहट्टा गली है, लेकिन वह मौरी गली के नाम से प्रसिद्ध है.

Machharhatta Market Crowded During Diwali: दीपावली को लेकर पटना के सभी बाजार में रौनक आ गई है. दीपावली में उपयोग होने वाले सभी सामानों से बाजार गुलजार हो रहे हैं. चाहे लाइट बत्ती का बाजार हो या इलेक्ट्रॉनिक सामान का, या आभूषण और बर्तन का बाजार या पूजा संबंधित सामान के बाजार सभी बाजारों में भीड़ उमड़ रही है. वहीं पटना में एक ऐसा भी बाजार है, जहां हर त्योहार में उसकी अलग-अलग रूपरेखा होती है. कहा जाए तो पूरे 365 दिन यह बाजार गुलजार रहता है. हर त्योहार में उससे जुड़ी दुकानें यहां सजती है. दुकान वही रहती है, लेकिन आइटम चेंज हो जाते हैं .

 मच्छरहट्टा मंडी में 200 से अधिक दुकानें 

पटना का प्रसिद्ध मच्छरहट्टा मंडी, जहां हर तरह के सामान उपलब्ध होते हैं. इस मच्छरहट्टा मंडी में एक गली है, जिसका नाम तो मच्छरहट्टा गली है, लेकिन वह मौरी गली के नाम से प्रसिद्ध है. इस गली में तकरीबन 200 से अधिक दुकानें हैं और अभी दीपावली के मौके पर  घर में सजावट की वस्तुएं हो या पूजा का सामान, मूर्ति सजावट का सामान, रंग बिरंगी डेकोरेशन के सामान चाहे रंगोली सजाने के सामान यह पूरा गली पटी रहती है. दुकानों में यह सभी सामान सजे हुए हैं. ग्राहक भी काफी संख्या में इस गली में पहुंचते हैं. खास बात यह है कि सिर्फ दीपावली ही नहीं हिंदू के जितने भी त्योहार होते हैं वह सभी त्योहारों में यह गली इसी तरह सजी रहती है. अभी दीपावली खत्म होने के बाद दूसरे दिन से ही यह गली छठ के सामानों के लिए सज जाएगी.

दीपावली से पहले यह गली दशहरा के सामानों के लिए सजी हुई थी. रक्षाबंधन के मौके पर यह गली राखी से सज जाती है. होली के त्यौहार में पिचकारी और रंग एवं होली संबंधित सभी सामानों के लिए यह गली सजी रहती है, तो 26 जनवरी और 15 अगस्त में तिरंगा से संबंधित सामान सजे रहते हैं. यह गली पूरा थोक मंडी है और पूरे बिहार के दुकानदार इस गली में पहुंचते हैं. कुल मिलाकर इस गली को त्योहारों की गली भी माना जा सकता है. जब त्यौहार नहीं होते हैं तो यह पूरा गली  शादी विवाह के लग्न के समान से भरी पड़ी होती है.

सबसे बड़ी बात है कि इस गली में जो भी सामान मिलते हैं उसमें 75% सामान इस गली के स्थानीय लोग ही बनाते हैं. इस गली में सबसे ज्यादा शादी विवाह के मौरी बनाने वाले कारीगर रहते थे और आज भी इस गली में मौरी की बिक्री सबसे ज्यादा  होती है. पूरे बिहार के लोग यहां के बने मौरी खरीदकर ले जाते हैं. स्थानीय दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि समय के साथ बदलाव हुआ है मौरी के अलावा इस गली में सभी देवी प्रतिमाओं के मुकुट बनाए जाते हैं, जो काफी आकर्षक होते हैं और लोग यहां से खरीद कर दूर ले जाते हैं. साथ ही सभी त्योहारों में सजाने वाले या पूजा के समान भी अब लोग यहां बनाने लगे हैं. कच्चे सामान बाहर से मंगाए जाते हैं और यहां तैयार किया जाता है.

त्योहार और लग्न के मौके से सामान होते हैं चेंज

उन्होंने बताया कि पहले पूरी गली यहां के कारीगर के बनाए गए सामानों से भरी पड़ी रहती था, लेकिन धीरे-धीरे कारीगर लुप्त होते जा रहे हैं और कुछ सामान बाहर से भी आते हैं.  दुकानदार मनोज कुमार ने कहा कि हमारे पूर्वजों से इस गली में दुकान है. जो भी दुकान है वह काफी पुरानी और स्थानीय लोग के ही है, जिनका खुद का उद्योग होता था और आज भी है परंतु कुछ कमी आई है. दुकान वहीं रहती है, लेकिन त्योहार और शादी विवाह के लग्न के हिसाब से सामान चेंज होते रहते हैं. स्थाई तौर पर किसी एक समान की इस गली में एक भी दुकान नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: छठ पर्व की तैयारियों के लिए नीतीश सरकार ने खोला खजाना, घाटों पर दुरुस्त होगी व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget