एक्सप्लोरर

BPSC Paper Leak: MP से गिरफ्तार पांचों आरोपी स्पेशल कोर्ट में पेश, रिमांड पर लेने की EOU की तैयारी

BPSC TRE 3.0 exam: पेपर लीक मामले की जांच में जुटी आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. अब इन्हे रिमांड पर लेने की तैयारी है.

BPSC Paper Leak Case: बीपीएससी पेपर लीक मामले में एमपी के उज्जैन से गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सोमवार को ईओयू की टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया. इस मामले में उज्जैन से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला भी शामिल है. 

उज्जैन से गिरफ्तार हुए थे आरोपी

पेपर लीक मामले की जांच में जुटी आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने बिहार पुलिस और उज्जैन पुलिस की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो पेपर लीक होने के बाद से फरार चल रहे थे. अब जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा. इसके बाद इनसे जुड़े विभिन्न राज्यों में इनके गिरोह का पता चल सकेगा. दरअसल इस पेपर लीक मामले के तार कई राज्यों से जुड़े हैं. 

इससे पहले इस मामले में बिहार-झारखंड बॉर्डर से 270 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ के अधार पर इन पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार आरोपी में 28 वर्षीय बल्ली उर्फ संदीप कुमार, 28 वर्षीय प्रदीप कुमार, 28 वर्षीय तेज प्रकाश, 26 वर्षीय शिवम कुमार उर्फ डॉक्टर शिवम और महिला शामिल है. 

क्या है पेपर लीक मामले? 

बता दें कि बीते 15 मार्च को बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका पेपर एग्जाम से पहले ही लीक हो चुका था. इसे लेकर काफी हंगामा हुआ और बाद में इसकी जांच ईओयू को सौंपी गई. जांच में पता चला कि इसके तार कई राज्यों से जुड़े हैं. इसमें बिहार और झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोग भी शामिल हैं. पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग से परीक्षा के एक दिन पहले 270 अभ्यर्थियों को साल्वर गिरोह के सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया था. दूसरे दिन परीक्षा में आए पेपर लीक पेपर से मैच पाए गए. 

ये भी पढ़ेंः Heat Stroke In Bihar: नवादा में लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, मरीजों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में विशेष वार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget