एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'लालू की लाइन पर चल रहे अरविंद केजरीवाल', पटना में AAP नेता का आरोप

Vikas Kumar Jyoti: पटना में आप नेता ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. कहा जब खुद इस्तीफा नहीं दिया तो मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से क्यों लिया था?

AAP Leader On Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में अभी जेल में है और जेल से ही दिल्ली की सरकार चला रहे हैं. बीजेपी तो इसका विरोध कर रही थी अब पटना में उनकी पार्टी  आप के नेता भी अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया है.

आप नेता नेता ने उठाए सवाल

सीएम केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने के फैसले से बिहार में आम आदमी पार्टी के नेता विकास कुमार ज्योति काफी नाराज दिख रहे हैं. बिहार इकाई आप के नेता विकास कुमार ने एक पोस्टर लगाया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को ऊपर रखा है, जबकि नीचे अरविंद केजरीवाल की तस्वीर है . इसमें मोटे अक्षर में लिखा गया है पृथ्वीराज के विचारों से असहमत हो सकते हैं. लेकिन जयचंद बनना स्वीकार नहीं.

विकास कुमार ज्योति ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि अब आम आदमी पार्टी लालू प्रसाद यादव की लाइन पर चल रही है. इस पार्टी में भी राजमाता का राज चलने जा रहा है और पूरी तरह परिवारवाद देखा जा रहा है. उन्होंने कहा "आज अरविंद केजरीवाल जी जेल से सरकार चला रहे हैं. उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, लेकिन इसी मामले में मनीष सिसोदिया और और सत्येंद्र जैन भी जेल में गए थे तो इन्होंने ही उन दोनों से इस्तीफा लिया था. आखिर क्यों इन दोनों से इस्तीफा लिया गया था."

विकास कुमार ज्योति ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह अब  डर सताने लगा है. इसलिए अब पार्टी की कमान को वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को दे रहे हैं. अभी तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन बहुत जल्द वह इस्तीफा देकर वह सुनीता केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना देंगे. जिस तरह कांग्रेस में राजमाता होती हैं, उसी तरह की राजमाता आम आदमी पार्टी में भी अब हो गई हैं. जब हम इन विचारों का विरोध करके सत्ता में आए तो फिर इसी विचारों के साथ हम चल रहे हैं. हम लोग को तकलीफ होती है.

आप पार्टी विधायकों के टूटने का दावा

विकास ज्योति ने दावा किया है कि आगामी जून महीने तक आम आदमी के 35 विधायक टूटने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मैंने जब भी दावा किया है वह सत्य हुआ है. बता दें कि यह वही विकास ज्योति हैं जो पटना में पहली बार जब इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, इसमें इन्होंने एक बड़ा पोस्टर लगाकर अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री का दावेदार बताया था. उसे समय इन्होंने दावा किया था कि नीतीश कुमार एक महीने के अंदर पार्टी छोड़ देंगे.

ये भी पढ़ेंः Prashant Kishor: मुसलमानों की बात करने वाले लालू यादव से प्रशांत किशोर का बड़ा सवाल, CM नीतीश भी टारगेट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget