एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में जॉब की बहार, पंचायती राज विभाग भी करेगा 15 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति

Bihar Job: पंचायती राज विभाग में 4351 स्थाई पदों पर जबकि संविदा पर 11,259 पदों पर नियुक्ति होगी. बिहार सरकार का पंचायती राज विभाग पंद्रह हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति करेगा.

Panchayati Raj Vacancy: लोकसभा चुनाव और आदर्श आचार संहिता के खत्म होने के बाद बिहार में जॉब की बहार आ गई है. बिहार सरकार का पंचायती राज विभाग पंद्रह हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति करेगा. यह जानकारी विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने शुक्रवार (07 मई) को दी. उन्होंने बताया कि ये नियुक्तियां विभिन्न पदों पर होंगी.

4351 स्थाई पदों पर होगी नियुक्ति

मंत्री केदार गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इनमें 4351 स्थाई पदों पर जबकि संविदा पर 11,259 पदों पर नियुक्ति होगी. विभाग की तरफ से कुल 15,610 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जानकारी के अनुसार स्थाई पदों पर होने वाली नियुक्ति में पंचायत राज पदाधिकारी के पद के लिए 112, अंकेक्षण के पद पर 28, पंचायत सचिव के पद पर 3525, निम्न वर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय स्थापना) 504, निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्यालय स्थापना), 01, कार्यालय परिचारी 05, जिला परिषद कनीय अभियंता 104, जिला परिषद में निम्न वर्गीय लिपिक के लिए 72 पदों पर नियुक्ति होगी.

वहीं मंत्री केदार गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि अस्थाई पद (संविदा) के तहत लेखापाल सह आईटी सहायक के लिए 7070, तकनीकी सहायक के लिए 556, कार्यालय सहायक /डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 03, ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400 और ग्राम कचहरी न्यायमित्र के लिए 2230 पदों पर नियुक्ति होगी. उन्होंने यह भी बताया कि नियुक्ति के लिए अधियाचना संबंधित को भेज दी गई है. मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में होने वाली नियुक्तियों के लिए विभिन्न पदों के नियुक्ति/नियोजन का स्रोत बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बीजीएसवाईएस,  एसपीआरसी, बेल्ट्रॉन और जिला पदाधिकारी होंगे.

इन विभागों में भी आने वाली है वैकेंसी

बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग और कृषि विभाग में नियुक्ति की बात कही गई है. मंत्री मंगल पाण्डे ने कृषि विभाग के अन्तर्गत सभी स्तर के रिक्त पदों पर शीघ्र ही रिक्तियां निकालने का निर्देश दिया है. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से खाली पदों की लिस्ट जल्द देने को कहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी विभिन्‍न पदों पर करीब 45 हजार रिक्तियां निकाली गई हैं. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी जानकारी दी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Job: फटाफट सरकारी नौकरी के लिए हो जाइए तैयार, बिहार में जल्द ही कृषि विभाग में भी आएगी वैकेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget