एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: हाथों में हथकड़ी लगाए नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, पत्नी रह चुकी है मुखिया

प्रत्याशी की पत्नी 2011 में पियाउर पंचायत की मुखिया बनी थी. फिर, 2016 में हुए चुनाव में उन्हें अनिल सिंह ने हरा दिया था. 2019 कोरोना काल में पत्नी के निधन के बाद अबरे आलम ने चुनाव लड़ने का फैसला किया.

सीवान: बिहार पंचायत चुनाव 2021 के लिए 24 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया जारी है. नामांकन की तिथि की घोषणा होते ही ब्लॉक पर नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ देखने को मिल रही है. इसी क्रम में सोमवार को सीवान जिले में एक बाहुबली प्रत्याशी हाथों में हथकड़ी लगाए गया जेल से सीधे नामांकन करने पहुंचा. उक्त प्रत्याशी की पहचान हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के रहने वाले बाहुबली शेख अबरे आलम के रूप में की गई, जो जेल से नामांकन करने हसनपुरा ब्लॉक पहुंचा था.

हत्या मामले में काट रहा सजा

जानकारी अनुसार अबरे आलम को रविवार को गया जेल से सीवान लाया गया था, जहां सोमवार को उसने हसनपुरा ब्लॉक में मुखिया पद के लिए नामांकन किया. शेख अबरे अलाम 2019 में पियाउर में हुए एक हत्या मामले में गिरफ्तार हुआ था. 2019 में ही उसे सीवान जेल से गया जेल भेज दिया गया था, जहां से वो नामांकन के लिए हसनपुरा पहुंचा वो हत्या केस में बीते दो वर्षों से अधिक समय से  जेल में बंद है.

पत्नी भी रह चुकी है मुखिया 

बता दें कि बाहुबली अबरे आलम की पत्नी यास्मीन आरा 2011 में पियाउर पंचायत की मुखिया बनी थी. फिर 2016 में हुए चुनाव में उन्हें अनिल सिंह ने हरा दिया था. 2019 कोरोना काल में पत्नी के निधन के बाद अबरे आलम ने चुनाव लड़ने का फैसला किया. इधर, नामांकन के संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश्वर राम ने बताया के नाम-नामांकन के पहले दिन गुरुवार को मुखिया के लिए 11 पुरुष और 02 महिला, सरपंच पद के लिए 09 पुरुष और 04 महिला, बीडीसी पद के लिए 13 पुरुष और 07 महिला, पंच के लिए 09 पुरुष व 11 महिलाओ और वार्ड सदस्य पद के लिए 104 समेत कुल 170 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन के लिए पर्चे दाखिल किए गए हैं. 

वहीं, नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 249 उम्मीदवारों द्वारा नामजदगी के पर्चे दाखिल किए गए. जबकि नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को मुखिया पद के लिए 08 महिला व 14 पुरुष, बीडीसी के लिए 10 महिला व 18 पुरुष, सरपंच पद के लिए 05 महिला व 07 पुरुष, पंच पद के लिए 29 महिला व 17 पुरुष, वार्ड सदस्य पद के लिए 83 महिला व 71 पुरुष समेत कुल 262 प्रत्याशियों द्वारा नामजदगी के पर्चे दाखिल किए गए. इस प्रकार तीन दिनों में कुल 681 उम्मीदवारो द्वारा नाम-नामजदगी के पर्चे दाखिल किए गए.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे पर सुशील कुमार मोदी का हमला, 'बिहार का अपमान करने वाले से मिला रहे हाथ'

ISI के आतंकी पकड़े जाने के बाद बिहार में अलर्ट, 13 जिलों के एसपी व रेल पुलिस को सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget