एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat By-Election Results Highlights: बिहार पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट देखें, 605 पदों के लिए हुआ था मतदान

Bihar Panchayat by-Election Results 2023: बिहार पंचायत उपचुनाव के प्रत्याशियों की जीत और हार का फैसला आज मतगणना के बाद स्पष्ट हो गया. आज 605 पदों के लिए मतगणना की गई.

Key Events
Bihar Panchayat By-election Result 2023 Live Updates Votes Counting Underway Zilla Parishads Mukhiya Winners Bihar Panchayat By-Election Results Highlights: बिहार पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट देखें, 605 पदों के लिए हुआ था मतदान
विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी
Source : अमन

Background

पटना: बिहार के 300 प्रखंडों की 593 पंचायतों में 605 पदों के लिए  25 मई को उपचुनाव (Bihar Panchayat by-Election 2023)  हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कुल मतदान 44.85 % हुआ. इसमें कुल मतदाता 15 लाख 57 हजार 033 सम्मिलित हुए, जिसमें 815480 पुरुष मतदाता तथा 741504 महिला मतदाता सम्मिलित हुए. वहीं, आज शनिवार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय करेगा. इन सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. प्रखंड स्तर पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की जा रही है.

कुल 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं

जिन पदों के लिए वोटिंग हुई है, उसमें जिला परिषद सदस्य के सात, पंचायत समिति सदस्य के 41, मुखिया के 48 ग्राम कचहरी सरपंच के 52, ग्राम पंचायत सदस्य के 316 और ग्राम कचहरी पंच के 141 पद शामिल है. इन पदों पर कुल 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं. आज इन सभी सीटों के लिए मतगणना जारी है. कई प्रत्याशी आज जीत के साथ घर जाएंगे तो कई मतगणना स्थल से मायूस होकर लौटेंगे.

25 मई को 605 पदों के लिए मतदान हो चुका है

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत उपचुनाव को लेकर कुल 3522 पद रिक्त थे. किसी कारण 14 पदों पर आयोग द्वारा मतदान स्थगित कर दिया गया. ऐसे में वास्तविक पदों की संख्या 3508 है. 2083 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. शेष 1425 रिक्त पदों में 820 ऐसे पद हैं जिनके लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है इसलिए इन पदों पर वोटिंग नहीं होगी. अन्य 605 रिक्त पदों के लिए मतदान 25 मई को हो चुका है.

भारी संख्या में मतगणना स्थल पर पुलिस बल तैनात

राज्य चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रशासनिक पूरी तैयारी की हुई है. संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर मतगणना जारी है. इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मतगणना स्थल पर तैनात किया गया गया है. वहीं, बता दें कि पटना के 86 मतदान केंद्र बनाए गए थे. सुबह सात से ही वोटिंग शुरू हो गई थी. शाम पांच बजे तक मतदान किया गया था. सभी पदों के लिए अलग-अलग ईवीएम में वोट डाले गए थे.

22:33 PM (IST)  •  27 May 2023

नवादा के अकबरपुर प्रखंड के पंच सीट से कमलेश जीते

नवादा के अकबरपुर प्रखंड के पंच सीट से कमलेश कुमार चुनाव जीते. पंचायत फतेहपुर से मुसाफिर राम जीते. फतेहपुर पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 8 नरेश राजवंशी चुनाव जीते. फतेहपुर पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 9 शिरान आलम जीते. फतेहपुर पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 11 कुमारी मोनी भारती चुनावी जीतीं.

21:24 PM (IST)  •  27 May 2023

नवादा के इन सीटों पर रिजल्ट जारी

नवादा के सिरदला प्रखंड के उपरडीह पंचायत के सरपंच के चुनाव में दिलीप कुमार दास जीत हासिल की. कौआकोल प्रखंड के सेखों देवरा पंचायत पश्चिमी भाग वार्ड नंबर 5 वार्ड सदस्य सीट से संगीता देवी जीतीं. मंझला पंचायत वार्ड नंबर 11 पंच के चुनाव में रूबी देवी जो निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं. कोचगांव पंचायत वार्ड नंबर सात से मनोहर रविदास चुनाव जीते.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Bihar MLC Election Results Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget