एक्सप्लोरर

बिहार: ‘फ्री कोरोना वैक्सीन’ के वादे पर विपक्ष ने बीजेपी को घेरा, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में राज्य के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया है. विपक्ष ने बीजेपी के इस वादे को लेकर चुनाव आयोग को संज्ञान लेने की मांग की है.

नई दिल्ली: बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में राज्य के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया है. बीजेपी की इस घोषणा को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और चुनाव आयोग से बीजेपी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है. वहीं, बीजेपी का कहना है कि बिहार सरकार केंद्र सरकार के साथ सहयोग कर बिहार के कोरोना पीड़ित लोगों को वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराएगी.

इस घोषणा से वादा पूरा ना करने वाले लोगों को परेशानी- बीजेपी

कोरोना वैक्सीन को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए आज केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''कोरोना के इस महाकाल में स्वास्थ्य सेवा महत्वपूर्ण प्राथमिकता बननी चाहिए. बिहार में हमारी सरकार बन रही है, कोरोना वैक्सीन जब बन जाएगी तो बिहार सरकार केंद्र सरकार के साथ सहयोग कर बिहार के कोरोना पीड़ित लोगों को वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराएगी.'' उन्होंने आगे कहा, ''इस घोषणा से ऐसे लोगों को परेशानी जरूर है जो चुनाव के पहले घोषणा तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन ज़मीन पर लागू नहीं करते.''

शिवसेना ने भी साधा बीजेपी पर निशाना

महाराष्ट्र में शिवसेना ने भी बीजेपी के फ्री कोरोनावायरस वैक्सीन वाले वादे पर निशाना साधा है. शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''जब हम बच्चे थे तब एक घोषणा थी, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा'. अब एक नई घोषणा मैं देख रहा हूं, 'तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे.' उन्होंने कहा, ''पहले हम जाति और धर्म के नाम पर बांटते थे, अब वैक्सीन के नाम पर बांट रहे हैं.''

बीजेपी के वादे पर संज्ञान ले चुनाव आयोग- पप्पू यादव

बिहार में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बीजेपी के इस वादे को लेकर चुनाव आयोग को संज्ञान लेने की मांग की है. पप्पू यादव ने कहा, ''वैक्सीन पर जिस तरह से बोला गया है वो गलत है, चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए. क्या बिहार में ही वैक्सीन मिलेगी, देश में वैक्सीन नहीं मिलेगी.''

कोरोना का टीका पूरे देश का है, बीजेपी का नहीं- तेजस्वी

वहीं, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''कोरोना का टीका पूरे देश का है, बीजेपी का नहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बिहार चुनाव के लिए चेहरा भी नहीं है, तभी वित्त मंत्री द्वारा विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया है.''

बीजेपी के वादे पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''बीजेपी लोगों को मौत का डर दिखा रही है. कोरोना महामारी की वैक्सीन मजाक उड़ाने या झूठ बोलने का विषय नहीं हो सकता है.''

वैक्सीन का उत्पादन बड़े स्तर पर होगा- सीतारमण

कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद कहा था, ''भारत में कम से कम तीन वैक्सीन उत्पादन की कगार पर आ गए हैं. अगर वैज्ञानिक बोलते हैं कि वैक्सीन ठीक है और उत्पादन कर सकते हैं तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार हैं. देश में वैक्सीन का उत्पादन उस स्तर पर होगा, जिससे​ बिहार में सबको मुफ्त में वैक्सीन मिल जाए.''

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी का दावा- बिहार के लोग कन्फ्यूजन में नहीं रहते, एक बार फिर बनेगी NDA सरकार

भारत में कोरोना एक्टिव केस घटकर 7 लाख से भी कम हुए, 24 घंटे में आए 54 हजार मरीज, 74 हजार ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget