एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना एक्टिव केस घटकर 7 लाख से भी कम हुए, 24 घंटे में आए 54 हजार मरीज, 74 हजार ठीक हुए

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. अब हर दिन भारत में अमेरिका से कम मामले आ रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लेकिन उससे 20 फीसदी ज्यादा तेजी से कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब सात लाख से कम हो गए हैं. अबतक 10 करोड़ लोगों का कोरोना सैंपल टेस्ट किया जा चुका है. कोरोना वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 7.81% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.8% है. कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 54,366 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 690 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. बीते दिन 73,979 मरीज ठीक भी हुए हैं. वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख 61 हजार तक पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 17 हजार 306 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 69 लाख 49 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 6 लाख 95 हजार पर आ गई है.

एक्टिव केस के मुकाबले 9 गुना ज्यादा रिकवरी संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या 9 गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. ICMR के मुताबिक, 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 10 करोड़ सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट चार फीसदी से कम है.

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस देश के 22 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम एक्टिव केस हैं. केवल केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50,000 से ज्यादा एक्टिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी 10 फीसदी से कम है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 89 फीसदी है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- दुनिया में फिर रिकॉर्ड 4.76 लाख कोरोना केस बढ़े, कुल 4.19 करोड़ संक्रमितों में से 3.11 करोड़ ठीक हुए

अमेरिका-भारत-ब्राजील में कोरोना से अबतक 5 लाख संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए 1.60 लाख नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget