एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में जेडीयू नेता के यहां छापेमारी, गाड़ी में शराब और हथियार के साथ मिले इतने रुपये

Samastipur JDU Leader: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में छापेमारी की थी. बिहार शराब अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Liquor Recovered In Samastipur: समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में शराब की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. शनिवार (22 जून) की रात हुई छापेमारी में दो गाड़ी में रखी शराब के साथ दो हथियार के अलावा 99 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. शराब रखी एक स्कॉर्पियो के आगे बोर्ड लगा हुआ था जिस पर जेडीयू प्रधान सचिव किसान प्रकोष्ठ लिखा हुआ था. वहीं एक ऑल्टो कार से भी शराब मिली है. उस कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ पाया गया है.

टोल फ्री नंबर पर मिली थी पुलिस को सूचना 

स्कॉर्पियो जेडीयू नेता संजीव कुमार सिंह उपयोग करते थे जो उगन त्रिवेणी कॉलेज चमथा में पढ़ाते हैं. जेडीयू किसान प्रकोष्ठ के प्रधान सचिव हैं. बताया जाता है कि पुलिस को टोल फ्री नंबर पर सूचना मिली थी कि हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात निवासी संजीव सिंह और अमित सिंह के घर शराब है. इस सूचना पर दारोगा रंजीत कुमार छापेमारी करने पहुंचे तो दोनों भाइयों ने विरोध किया. 

इस सूचना पर विद्यापति नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की तो स्कॉर्पियो से आठ लीटर शराब और ऑल्टो से भी आठ लीटर शराब मिली. घर में घुसकर जांच की गई तो संजीव कुमार सिंह के यहां से एक मास्केट हथियार, एक राइफल और तलवार बरामद हुआ. साथ ही 99 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद हुए. वहीं अमित कुमार सिंह पर पूर्व में भी शराब कारोबार को लेकर विद्यापतिनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है.

दो गाड़ी से 8-8 लीटर विदेशी शराब बरामद

इस संबंध डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात संजीव कुमार सिंह और अमित कुमार सिंह के घर छापेमारी की गई है. दो गाड़ियों से 8-8 लीटर विदेशी शराब के साथ दो हथियार को पुलिस ने जब्त किया है. दोनों गाड़ी के साथ हथियार का भी सत्यापन कराया जा रहा है. गाड़ी में में किसी पार्टी विशेष का साइन बोर्ड और पदनाम लिखा हुआ पाया गया है. साथ ही पुलिस का लोगो भी पाया गया है. इसकी भी जांच कराई जा रही है.

कहा कि शराब कारोबारी इस तरह का साइन और बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं. ये दोनों फरार हो गए हैं. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. संजीव कुमार सिंह, अमित सिंह के अलावा अन्य दो लोगों पर बिहार शराब अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: एक झटके में नहीं 10 दिनों में की 47 लाख से ज्यादा की ठगी, भागलपुर की प्रोफेसर से ऐसे हुआ फ्रॉड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget