एक्सप्लोरर

Bihar News: एक झटके में नहीं 10 दिनों में की 47 लाख से ज्यादा की ठगी, भागलपुर की प्रोफेसर से ऐसे हुआ फ्रॉड

Bhagalpur Cyber ​​Crime: भागलपुर में एक महिला प्रोफेसर साइबर ठगी का शिकार हो गईं. ठगों ने उनसे 42 लाख 50 हजार से ज्यादा रुपये ठग लिए. पढ़ें कैसे हुआ ये सब

Fraud With Female Professor In Bhagalpur: भागलपुर में एक महिला प्रोफेसर को साइबर ठगों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया. ठगों ने मनी लांड्रिंग की धमकी और जान के खतरे की बात कह कर 47 लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली. प्रोफेसर को जब ठगी की आशंका हुई तब उन्होंने 1930 पर कॉल कर पूरी जानकारी दी साथ ही भागलपुर साइबर थाने में रविवार (23 जून) को मामला दर्ज कराया. 

10 दिन तक परेशान करते रहे ठग

दरअसल तिलकामांझी भागलपुर विश्विद्यालय के आईआरपीएम डिपार्टमेंट की एचओडी को 10 जून को कुरियर बोलकर एक कॉल आया और प्रोफेसर से कुरियर आने की बात कही. उसने कहा आपका लैपटॉप, मोबाइल और पासपोर्ट एयरपोर्ट पर फंसा है. आपका आधार कार्ड है. इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया कि हम मुंबई क्राइम ब्रांच से बात कर रहे हैं. आपको मुंबई के जेल में बंद अपराधी ने टारगेट किया है. आप पर खतरा है.

एसआईपी से 42 लाख 50 हजार निकलवाए

इसके बाद साइबर फ्रॉड ने 11 तारीख को प्रोफेसर को भय दिखाकर उनका अकाउंट डिटेल लिया. महिला की दो एफडी तुड़वाई. एक बार उसने 3 लाख 5 हजार और दूसरी बार में 2 लाख 5 हजार लिए. साइबर फ्रॉड इतने तक ही नहीं रुके, वह प्रोफेसर को और ज्यादा डराने लगे. वो लगातार वीडियो कॉल पर 24-24 घंटे तक रहता था. किसी से कुछ बताने नहीं देता था. फिर उसने एसआईपी की जानकारी ली और किसी तरह प्रोफेसर से एसआईपी को भुनवाया. उससे 42 लाख 50 हजार रुपये निकलवा लिए और अपने अकॉउंट में ट्रांसफर करवा लिया.

साइबर फ्रॉड ने प्रोफेसर से कहा कि आपका पैसा रिटर्न होगा. हम खुद आपको कॉल करेंगे. इसके बाद 20 जून की रात से उसका फोन बंद हो गया. महिला को लग रहा था कि मुंबई क्राइम ब्रांच से बात हो रही थी, लेकिन जब उनको साइबर ठगी का एहसास हुआ तो मामला दर्ज कराया. पहले उन्होंने 1930 पर कॉल कर पूरी जानकारी दी. उसके बाद भागलपुर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया. 

(इनपुट: भागलपुर से आलोक वर्मा)

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'जो 20 वर्ष में नहीं हुआ, वो हम तुरंत कैसे करा देंगे', जनता ने घेर के मांगा हिसाब तो बोले विधायक जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget