एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नवादा में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Nawada Crime: थाना प्रभारी बसंत कुमार ने गोली मारने के आरोप में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Old Man Shot Dead In Nawada: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला रविवार (25 अगस्त) का है. रोह थाना क्षेत्र के रोह बाजार में ही गोली मारकर हत्या की गई है. बुजुर्ग की हत्या के बाद इलाका में दहशत फैल गई है. मृतक की पहचान जेठान महतो के पुत्र 60 वर्षीय कृष्णा महतो के रूप में की गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

'पुलिस के सामने ही गोली मारकर हत्या'

मृतक के पुत्र महेश कुमार ने आरोप लगाया है कि पुलिस के सामने ही गोली मारकर हत्या की गई है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ जा रहे थे. तभी अपराधियों ने दो गोली चलाई, जिसमें एक गोली मेरे पिता के सीने में लगी है. दूसरा गोली फायरिंग करते हुए युवक वहां से फरार हो गया है.

बेटे ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने गोली मारकर मेरे पिता की हत्या की है. हत्या करने वाले लोगों का एक बड़ा गैंग चलता है और बाजार में इन लोगों का आतंक है. वहीं मृतक के बेटा ने यह भी आरोप लगाए हैं कि सबसे पहले गोली पुलिस के 112 आपातकालीन सेवा गाड़ी पर अपराधी ने चलाई है और फिर मेरे पिता को ही वह गोली जाकर लग गई है. आरोपी की अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

इधर रोड थाना प्रभारी बसंत कुमार ने गोली मारने के आरोप में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इधर इस गोली मारने की हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर नवादा के सदर डीएसपी अनोज कुमार ने पहुंचकर पूरे मामला की जांच शुरू कर दी है. अपराधी ने सीने में गोली मारकर हत्या की है.

मामले में डीएसपी ने क्या कहा?

डीएसपी अनुज कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है और हत्या के बाद आरोपित को पुलिस ने गोली मारने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया है. हत्या क्यों की गई है इसकी जांच की जा रही है और अन्य कई बिंदु पर जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget