एक्सप्लोरर

बिहार : नई सरकार के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, आज नीतीश सरकार की होगी कैबिनेट की पहली बैठक

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद आज नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है.आज होने वाली इस बैठक में ही मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा.

पटना: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में शपथ ले ली है. कल पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी सहित कुल 15 विधायकों ने मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर शपथ ली. नीतीश कुमार की नई सरकार में 12 मंत्रियों ने शपथ लिया. शपथ लेने वाले मंत्रियों में बीजेपी से 7 और जेडीयू से 5, वहीं हम-वीआईपी से एक-एक मंत्री शामिल हैं. बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद आज नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है.आज होने वाली इस बैठक में ही मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की नए-पुराने चेहरों के बीच मंत्रालय का बंटवारा कैसे होता है किसे कौन सी जिम्मेदारी मिलती है. राज्य की नई सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारे के साथ ही मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में कैबिनेट की पहली और महत्वपूर्ण बैठक भी होनी है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है. इस बैठक के बाद बिहार में 23 नवंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और इसी दिन नवनिर्वाचित विधायकों को स्पीकर के द्वारा सदस्यता की शपथ भी दिलवाई जाएगी.

बिहार में सातवीं बार और एनडीए सरकार में चौथी बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

कल शाम नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता की बागडोर संभाली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार के अलावा चौदह मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश सरकार में विजेंद्र यादव, मंगल पांडेय को छोड़कर लगभग चेहरे सभी नए हैं. सूत्रों की माने तो बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताऔर पटना साहिब से विधायक नंद किशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे. बिहार चुनाव में NDA को पूर्ण बहुमत बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर बहुमत हासिल की है वहीं महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं. जिनमें आरजेडी 75 सीटों पर जीत दर्ज करा कर बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, कांग्रेस को मात्र 19 सीटें हासिल हुई हैं वहीं वाम दलों ने 16 सीटों पर सिक्का जमाया है. एनडीए में बीजेपी 74 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनी है. उसकी सहयोगी जेडीयू महज 43 सीटें हासिल कर तीसरे नंबर की पार्टी रह गई है. हम और वीआईपी पार्टी को चार-चार सीटें मिली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget