एक्सप्लोरर

Katihar News: महिला यात्री ने ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, स्टेशन पर बंटने लगा लड्डू, लोगों ने कहा- वाह! बधाई हो, लक्ष्मी आई है

सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में किशनगंज से दालखोला के बीच जा रही एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुआ था. इसके बाद बारसोई जंक्शन पर रेलवे ने महिला यात्री की मदद की.

कटिहारः बिहार के कटिहार रेल मंडल से गुजरने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया. इस दौरान टीईटी से लेकर यात्रियों और रेलवे के अधिकारियों ने महिला की पूरी मदद की. इसके बाद खुशी में ना सिर्फ स्टेशन पर लड्डू बंटा बल्कि बेटी होने पर ट्रेन में मौजूद यात्रियों और अन्य अधिकारियों ने महिला को बधाई दी और कहा कि लक्ष्मी आई है.

यह पूरा मामला कटिहार के बारसोई जंक्शन का है. बुधवार को कटिहार के डीआरएम कर्नल एसके चौधरी औचक निरीक्षण के लिए स्टेशन के पहुंचे थे. उन्होंने बारसोई रेलवे जंक्शन परिसर, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई आदि देखी. इसी बीच निरीक्षण के दौरान सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में किशनगंज से दालखोला के बीच जा रही एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुआ. जैसे ही इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को हुई तो तत्काल महिला की मदद की गई. इसके बाद उसने पुत्री को जन्म दिया.

Katihar News: महिला यात्री ने ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, स्टेशन पर बंटने लगा लड्डू, लोगों ने कहा- वाह! बधाई हो, लक्ष्मी आई है

यह भी पढ़ें- Chapra Sand Auction: 1.5 लाख का बालू सवा करोड़ में बिका, बिहार के छपरा के एक शख्स ने लगाई बोली तो फटी रह गई सबकी आंखें 

डॉक्टर ने की महिला की जांच, बंटी मिठाई

इधर, ट्रेन में बच्ची के जन्म के बाद स्टेशन पर खुशी में मिठाई बंटी. डीआरएम, टीईटी समेत अधिकारी और कर्मियों के बीच लड्डू बांटे गए. डीआरएम कर्नल एसके चौधरी ने सूचना के बाद खुद बारसोई रेल स्टेशन पर अपने टीम के साथ जच्चा-बच्चा को देखा. परिजनों से मिलकर शुभकामनाएं दीं. साथ ही फल, जूस, पानी इत्यादि का इंतजाम कराया. उसके बाद रेलवे के चिकित्सक से जांच कराई. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके गंतव्य तक आगामी स्टेशन पर भी डॉक्टर द्वारा जांच की जाएगी. वहीं, किसी प्रकार की असुविधा होने से ट्रेन परिचालक से संपर्क कर सहायता प्राप्त करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: राजस्व और भूमि सुधार विभाग की बड़ी कार्रवाई, नप गए 16 जिलों के 19 अमीन, पढ़ें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget