एक्सप्लोरर

Chapra Sand Auction: 1.5 लाख का बालू सवा करोड़ में बिका, बिहार के छपरा के एक शख्स ने लगाई बोली तो फटी रह गई सबकी आंखें

बिहार के छपरा में 3882 सीएफटी लाल बालू का खनन विभाग ने बेस प्राइस 41 सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर रखा था. बुधवार को बोली लगाने के लिए पांच लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.

छपराः बालू की नीलामी में बिहार के छपरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. विभाग ने 3882 सीएफटी लाल बालू का प्राइस एक लाख 59 हजार एक सौ 62 रुपया रखा गया था. छपरा के एक शख्स ने नीलामी में इतनी बोली लगा दी कि सभी देखते रह गए. बुधवार को बोली लगाने के लिए पांच लोगों ने निविदा डाली थी और आनंद कुमार सिंह ने सबसे अधिक बोली लगाई और इसे एक करोड़ 20 हजार में खरीदा. अब हर ओर इसकी अलग-अलग चर्चा हो रही है.  

करीब 38 ट्रैक्टर है लाल बालू  

दरअसल, बुधवार को जिस बालू की नीलामी हुई उसे विभाग ने अवैध खनन को लेकर जब्त किया था. 3882 सीएफटी लाल बालू 38 ट्रैक्टर है. बालू की यह खेप सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के एनएच-19 के किनारे रखी गई है. बुधवार को बोली लगाने के लिए पांच लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: राजस्व और भूमि सुधार विभाग की बड़ी कार्रवाई, नप गए 16 जिलों के 19 अमीन, पढ़ें क्या है पूरा मामला

क्या कहते हैं खनन पदाधिकारी

इधर, सबसे अधिक बोली लगाए जाने के बाद जिला खनन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि अगर कंपनी की ओर से समय पर रकम जमा नहीं कराई जाती है और बालू नहीं खरीदी जाती है तो आगे की प्रक्रिया होगी. जमा की राशि भी जब्त कर ली जाएगी. 

बाजार में क्या है लाल बालू की कीमत?

बाजार में प्रति ट्रैक्टर बालू की कीमत 47 से 48 सौ रुपये है. ऐसे में 3882 सीएफटी लाल बालू का बेस प्राइस खनन विभाग ने 41 सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर रखा था. इसके लिए सबसे अधिक बोली आनंद कुमार सिंह ने लगाई है. जब्त बालू की खुले डाक के माध्यम से 17 घाटों की निविदा प्रकाशित की गई थी. बुधवार को सिर्फ चार स्थलों के बालू के लिए डाक से नीलामी का आवेदन मिला था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की चर्चा के बीच नीतीश कुमार के मन में क्या है? पढ़ लें CM की ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget