एक्सप्लोरर

Bihar News: पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा, लूटपाट भी की, बिहार में हो गया बड़ा कांड

Bihar Crime News: पूरा मामला नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस तो लोगों ने हमला कर दिया.

Nalanda News: बिहार में एक महिला से गैंगरेप किया गया है. महिला अपने पति के साथ एक रिश्तेदार के यहां से बाइक से लौट रही थी. इस दौरान रास्ते में दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. पूरा मामला नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का है. रविवार (30 मार्च, 2025) की रात की यह घटना है. एक आरोपी को पकड़ भी लिया गया. बीते सोमवार (31 मार्च, 2025) को जब पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए गई तो उस पर हमला कर दिया गया. यह घटना अब जाकर सामने आई है.

बताया जाता है कि रविवार की रात बाइक सवार दंपती एकंगरसराय स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. दोनों बदमाशों ने पहले महिला के पति के साथ मारपीट की. 50 हजार नकद के साथ कुछ आभूषण को भी लूट लिया. महिला ने विरोध किया तो उसे भी पीटा गया. इसके बाद उसके साथ गैंगरेप भी किया गया. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई. डीएसपी गोपाल कृष्ण और इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे. पीड़ित दंपती को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस्लामपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में रेप और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला को मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस अभिरक्षा में सरकारी अस्पताल भेजा गया. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह शोभा बिगहा गांव का रहने वाला कौशलेंद्र कुमार उर्फ सन्नी है. दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

पुलिस पर किया गया हमला

बताया जाता है कि रविवार की रात की घटना है लेकिन सोमवार को इसके बारे में पुलिस की ओर से कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गई. सोमवार की रात जब पुलिस दूसरे आरोपी बबलू को पकड़ने के लिए जहनपुर गांव में छापेमारी करने गई तो गांव वालों ने हमला कर दिया. पुलिस पर हमले के बाद इस पूरे मामले का पता चला.

हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस हमले के बाद पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. आरोप यह है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की. पीड़ित परिवार को चुप रहने के लिए कहा गया था.

यह भी पढ़ें- 'JDU और नीतीश कुमार को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं', वक्फ बिल पर बोले मंत्री ललन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी माताओं को पूजा जाता है, इस सरकार के संरक्षण में बलात्कार हो रहा', बरसे तेजस्वी यादव
'हमारी माताओं को पूजा जाता है, इस सरकार के संरक्षण में बलात्कार हो रहा', बरसे तेजस्वी यादव
सम्राट सरकार में भ्रष्टाचार! मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद ने PM मोदी को लिखा पत्र
सम्राट सरकार में भ्रष्टाचार! मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद ने PM मोदी को लिखा पत्र
बिहार: सर्राफा कारोबार छोड़ चाय की दुकान चलाने लगा ज्वैलरी शॉप का मालिक, कहा- 'मुझे PM की अपील पर...'
बिहार: सर्राफा कारोबार छोड़ चाय की दुकान चलाने लगा ज्वैलरी शॉप का मालिक, कहा- 'मुझे PM की अपील पर...'
CM योगी के नमाज वाले बयान नीतीश कुमार की पार्टी क्या बोली? 'कोई भी काम…'
CM योगी के नमाज वाले बयान नीतीश कुमार की पार्टी क्या बोली? 'कानून के दायरे में ही होगा काम'

वीडियोज

Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
सुभासपा से नाता तोड़ अखिलेश के साथ दिखेंगे अब्बास? कभी मऊ MLA के लिए हाईकोर्ट जा रहे थे OP राजभर
सुभासपा से नाता तोड़ अखिलेश के साथ दिखेंगे अब्बास? कभी मऊ MLA के लिए हाईकोर्ट जा रहे थे OP राजभर
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह, बोले- 'ये बहुत थैंकलेस जॉब...'
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई?
गोबर को जलाकर तैयार करें ये जादुई खाद, भिंडी और साग की पैदावार देखकर हर कोई रह जाएगा हैरान
गोबर को जलाकर तैयार करें ये जादुई खाद, भिंडी और साग की पैदावार देखकर हर कोई रह जाएगा हैरान
Embed widget