एक्सप्लोरर

Bihar News: ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता को बनाया बंधक, विभागीय कार्य से पहुंचा था गांव

ग्रामीणों को यह डर सता रहा है कि कहीं नदी की धारा में परिवर्तन करने से फिर एक बार उनका गांव बाढ़ की चपेट में ना आ जाए.इसी डर की वजह से उन्होंने कनीय अभियंता को बंदक बनाया और विरोध कर काम रुकवा दिया.

बगहा: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में ग्रामीणों द्वारा जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता को बंधक बनाने का मामला सामने आया है. दरअसल, सोमवार को बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल शाखा के कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार पायलट चैनल की नापी और नजरी नक्शा बनाने के लिए बगहा के पिपरासी के लेदीहरवा दियारा में मजदूरों के साथ पहुंचे थे. पहुंचने के बाद उन्होंने नदी की धार का जायजा लिया. इसके बाद जैसे ही मजदूरों के सहयोग से मापी करना शुरू किया, वैसे ही 24-25 लोग लाठी डंडा के साथ मौके पर पहुंचे.

विधायक को दी सूचना

लाठी डंडे के साथ पहुंचे लोगों ने पायलट चैनल का निर्माण नहीं कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, मौके पर पहुंचे जेई को घंटों बंधक बनाए रखा. इधर, इसकी सूचना लौरिया विधायक विनय बिहारी सिंह को दी. सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे. पहुंचने पर कनीय अभियंता ने विधायक को बताया कि सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि उक्त इलाके में पायलट चैनल का निर्माण करना है. नदी की धारा में परिवर्तन करना है. नदी का दबाव पीपी तटबंध पर बढ़ रहा है. इसलिए ये फैसला लिया गया है.

कनीय अभियंता ने बताया कि इसी काम के लिए नजरी नक्शा बनाने वो मजदूरों के साथ नाव की सवारी कर गांव पहुंचे थे. पूरी बातें सुनने के बाद विधायक विनय बिहारी ने ग्रामीणों को समझाया और मामले को शांत कराया. इसके बाद कनीय अभियंता को सुरक्षित चंद्रपुर कैंप पर भेजा. इधर, घटना के संबंध में कनीय अभियंता ने बताया कि विधायक या ग्रामीणों ने उनके साथ किसी प्रकार का कोई अभ्रद व्यवहार नहीं किया. लेकिन उन्होंने पायलट चैनल के निर्माण का कार्य विरोध करते हुए रुकवा दिया है. 

ग्रामीणों को सता रहा बाढ़ का डर

दरअसल, ग्रामीणों को यह डर सता रहा है कि कहीं नदी की धारा में परिवर्तन करने से फिर एक बार उनका गांव बाढ़ की चपेट में ना आ जाए. बता दें कि 25 सितंबर को मुख्य अभियंता की टीम ने पायलट चैनल निर्माण के लिए उक्त स्थल का जायजा लिया था. वहीं, नदी की धारा परिवर्तित करने को लेकर निर्माण के लिए स्वीकृति दिया है, जिसका नजरी नक्शा तैयार करने का निर्देश उक्त अभियंता को दिया गया था.

यह भी पढ़ें -

Coal Shortage: निजी कंपनियों ने गायब कर दिया कोयला? पप्पू यादव ने सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा

Bihar Politics: BJP ने कहा- तेजप्रताप और तेजस्वी अलग हो चुके हैं, लालू यादव के चुनाव प्रचार से नहीं पड़ेगा फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget