एक्सप्लोरर

Samastipur Crime: समस्तीपुर में छात्र की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी

Bihar News: मामला दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन का है. मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

समस्तीपुर: जिले के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के 31 नंबर गुमटी के पास रविवार की सुबह इंटर के परीक्षार्थी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बदमाशों ने छात्र के मुहं में गोली मारी (Samastipur Crime) है. मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई मसकोठी वार्ड संख्या नौ निवासी धर्मेंद्र महतो के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद रेल जीआरपी सहित स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार एक फरवरी से इंटर की परीक्षा देने वाला था. वह पांच दोस्तों के साथ दलसिंहसराय के लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. वहीं, सौरभ की हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को महावीर चौक पर रखकर दलसिंहसराय-रोसड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात व्यवस्था ठप कर दिया. आक्रोशित लोग डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग कर रहे थे.

हत्या की मिली सूचना 

मौके पर पहुंचा सौरभ के दोस्त बबलू कुमार ने बताया कि सौरभ अन्य दोस्तों के साथ लोकनाथपुर गंज मोहल्ले के किराए के रूम में रहता था. सभी दोस्त मंसूरचक रोड स्थित एक कोचिंग में साइंस की पढ़ाई कर रहे थे. सुबह सौरव लोकनाथपुर गंज स्थित किराए के मकान से निकला था उसने अपना स्मार्ट मोबाइल फोन रूम में ही छोड़ दिया था. एक दूसरा मोबाइल फोन लेकर निकला था. इसके बाद मुझे सूचना मिली कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर मृतक के पिता धर्मेंद्र महतो ने बताया कि वह सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन ही दलसिंहसराय घर से आया था. पिछले एक वर्षो से पढ़ाई को लेकर वह दलसिंहसराय में किराए के मकान लेकर रह रहा था. वहीं, इस घटना को लेकर समस्तीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया की प्रेम प्रसंग की बातें समाने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है. मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जायेगी. इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है? पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reaction: KCR के न्योता पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, BJP के खिलाफ कुछ बड़ा करने का इशारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget