एक्सप्लोरर

Bihar News: सहरसा में सात वर्षीय बच्चे की स्कूल में पिटाई से हुई मौत, डंडे से मारकर टीचर ने कर दिया था बेहोश

Saharsa News: मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का है. मृत छात्र की पहचान मधेपुरा जिले के महेशुआ टोला के वार्ड नंबर सात के रहने वाले आदित्य कुमार के रूप में हुई है.

सहरसा: जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूल के संचालक ने डंडे से सात वर्षीय बच्चे की पिटाई कर दी, जिससे वह बच्चा बेहोश हो गया. आनन-फानन में बच्चे को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित (Saharsa News) कर दिया. इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

एलकेजी में पढ़ाई करता था आदित्य

मामला जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र हुसैन चौक स्थित एक निजी स्कूल का है. मृत बच्चे का नाम आदित्य कुमार बताया जा रहा है. वह इस स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था. आदित्य एलकेजी में पढ़ाई करता था. मिली जानकारी के अनुसार आज स्कूल के संचालक ने आदित्य के परिजनों को फोन किया गया. उसने बताया कि उनका बच्चा बेहोश हो गया है. निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया है. सूचना मिलने के बाद परिजन जब निजी क्लिनिक में पहुंचे तो पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है. वहीं, संचालक फरार हो गया था. इसके बाद परिजनों ने स्कूल के संचालक के विरुद्ध सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आदित्य 10 दिन पहले ही हॉस्टल आया था

आदित्य के साथ ही पढ़ रहे छात्र शुभम ने बताया कि आदित्य को संचालक सुजीत कुमार के द्वारा डंडे से पिटाई की गई थी. होमवर्क याद नहीं करने पर पिटाई करता था. वहीं, आदित्य मधेपुरा जिले के महेशुआ टोला के वार्ड नंबर सात का रहने वाले बताया जा रहा है. आदित्य दस दिन पहले ही हॉस्टल आया था. 

परिजनों ने थाने में की शिकायत

आदित्य के पिता प्रकाश यादव ने बताया कि आदित्य होली में घर आया था. 14 मार्च को ही हॉस्टल आया था. आज अचानक स्कूल के संचालक ने फोन किया कि आदित्य बेहोश हो गया है और निजी क्लिनिक में भर्ती है. सूचना मिलने के बाद जब निजी क्लिनिक पहुंचा तो आदित्य की मौत हो चुकी थी और संचालक फरार था. इसके बाद सदर थाना में इस मामले की शिकायत की. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस मामले को लेकर एएसआई ब्रजेश चौहान ने बताया कि इस मामले को लेकर आवेदन मिला है. आवेदन में स्कूल के संचालक पर आरोप लगाया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढे़ं: Manish Kashyap News: 24 घंटे की रिमांड समाप्त, माफी मांगने में ही मनीष ने बिता दिया वक्त, जानें अब क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget