एक्सप्लोरर

Bihar News: कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों पर लगेगी ब्रेक, बिहार सरकार ने कर ली है तैयारी

साल 2020 में कोहरे और धुंध के दौरान कुल 2258 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें 1722 लोगों की मौत हुई थी. सर्दी के मौसम में कोहरा अब बढ़ता जा रहा है. ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

पटना: कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए प्रदेश के सभी जिलों में रिफ्लेक्टिव टेप जांच अभियान चलाया जाएगा. इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि बीते कुछ सालों में ठंड के महीनों में कोहरे और धुंध की वजह से कई सड़क दुर्घटनाएं राज्य में घटित हो रही हैं. ये हादसे सड़क दुर्घटनाओं के एक महत्वपूर्ण अंश रहे हैं. 

सघन वाहन जांच अभियान चलाएं

कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, एनएचएआई और सभी जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने की दिशा में काम करें. इसके साथ ही वाहनों पर लगाए जाने वाले परावर्तक टेप से संबंधित सघन वाहन जांच अभियान चलावाएं. 

Bodhgaya Blasts: धमाके के तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा, पांच को दस साल का कारावास

उन्होंने बताया कि साल 2020 में कोहरे और धुंध के दौरान कुल 2258 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें 1722 लोगों की मौत हुई थी. सर्दी के मौसम में कोहरा अब बढ़ता जा रहा है. ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. सड़क हादसों से बचने के लिए ऐहतियात बरतना जरूरी है. इनसे न केवल सड़क हादसे टल सकते हैं, बल्कि कई लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है.

कोहरे में वाहन चलाने के दौरान क्या करें -

- यातायात के सभी नियमों को हर हाल में पालन करें एवं कोहरे के दौरान यथासंभव यात्रा करने से बचें.

- इंडिकेटर का लगातार प्रयोग करें.

- घने कोहरे में सड़क पर दायी तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे  बढ़ें.

- वाहन पर रेडियम स्टीकर जरूर लगाएं.

-कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें.

- वाहन में फॉग लाइट जरूर लगवाएं.

-लिंक मार्ग से हाई-वे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें.

कोहरे के दौरान क्या न करें -

- वाहन कभी बीच सड़क पर रोकर खड़ा न करें.

- ओवरलोड कर वाहन न चलाएं.

- वाहन की रफ्तार ज्यादा तेज न रखें.

- वाहन चलाते वक्त चालक बात न करें.

- क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं.

- नशा कर वाहन न चलाएं.

- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें.

- संकरी पुलिया के आस-पास ओवरटेक न करें.

- सड़क पर वाहन लेकर स्टंट करने से बचें.

- वाहन चलाते समय नींद आने पर वाहन न चलाएं.

यह भी पढ़ें -

FIR on Advocate: पटना हाईकोर्ट के वकील के खिलाफ FIR, फेसबुक पर अपत्तिजनक पोस्ट करने का है मामला

Bihar News: कंपनी की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, कहा- कोर्ट जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget