एक्सप्लोरर

जिसको देखा काटते गया… बिहार के रोहतास में कुत्ते का आतंक, 50 लोग हुए शिकार

Bihar News: रोहतास के नासरीगंज प्रखंड का मामला है. घायल होने वालों में महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. युवक भी शामिल हैं. सभी पीड़ितों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई. 

रोहतास में पागल कुत्ते के आतंक से 50 लोग शिकार हो गए. मामला बीते रविवार (27 जुलाई, 2025) का है. नासरीगंज प्रखंड के लगभग तीन गांवों में पागल कुत्ते का कहर देखने को मिला. कुत्ते के हमले में कई मवेशी भी घायल हो गए.

अतिमीगंज से शुरू हुआ काटने का सिलसिला

स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार की सुबह से कुत्ते का आतंक शुरू हुआ और वह जिसे देखा काटते चला गया. लोग जान बचाकर भागते नजर आए. इस तरह तीन गांवों के करीब 50 लोगों को कुत्ते ने काट लिया. कुत्ते के काटने का सिलसिला अतिमीगंज गांव से शुरू हुआ, जब कुछ लोग सुबह की सैर पर निकले थे. इस दौरान पागल कुत्ता ने काटना शुरू कर दिया.

कुछ ही देर में वही कुत्ता पास के गांव जमालपुर और हरिहरगंज में भी पहुंच गया. यहां भी उसने लोगों को शिकार बनाया. घायल होने वालों में महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. युवक भी शामिल हैं. सभी पीड़ितों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई. 

...और रेफरल अस्पताल में मची अफरा-तफरी

घायलों को तत्काल नासरीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया. मरीजों इतने थे कि वैक्सीन की कमी हो गई. इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के अस्पतालों से वैक्सीन मंगाई गई. 

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा, "जिन लोगों को कुत्ते ने काटा है, उन्हें तत्काल एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई. जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. एक अस्पताल में स्टॉक कम था, इसलिए दूसरे सेंटर से वैक्सीन मंगवाई गई है. सभी की स्थिति फिलहाल ठीक है."

पीट-पीटकर पगाल कुत्ते को लोगों ने मार डाला

दूसरी ओर इस घटना के बाद जिला प्रशासन और नगर निकाय की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि बाद में कुत्ते को भी लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला.

यह भी पढ़ें- Watch: CM पद के सवाल पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मैं महत्वाकांक्षी…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: भोजपुर-बक्सर सीट के लिए वोटिंग, JDU के कन्हैया के सामने RJD के सोनू
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: भोजपुर-बक्सर सीट के लिए वोटिंग, JDU के कन्हैया के सामने RJD के सोनू
बिहार: मुजफ्फरपुर आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार, दीवार फांदकर भागे, नहीं मिला कोई सुराग
बिहार: मुजफ्फरपुर आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार, दीवार फांदकर भागे, नहीं मिला कोई सुराग
जिस विक्की मौर्य को बिहार से उठा ले गई बंगाल पुलिस उसके पिता का बड़ा बयान, '2 हजार लिया था और…'
जिस विक्की मौर्य को बिहार से उठा ले गई बंगाल पुलिस उसके पिता का बड़ा बयान, '2 हजार लिया था और…'

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, बंगाल सरकार ने की थी सिफारिश
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, बंगाल सरकार ने की थी सिफारिश
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हरियाणा समेत किन राज्यों में होगी बारिश? IMD ने दी आंधी तूफान की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हरियाणा समेत किन राज्यों में होगी बारिश? IMD ने दी आंधी तूफान की चेतावनी
मोटा पैसा कमाना है तो शुरू करें अदरक की खेती, डिमांड ऐसी कि हाथों-हाथ बिक जाएगी फसल
मोटा पैसा कमाना है तो शुरू करें अदरक की खेती, डिमांड ऐसी कि हाथों-हाथ बिक जाएगी फसल
कैसे लंबे समय तक चल सकते हैं आपकी कार के टायर? इन 5 टिप्स के बारे में जानना जरूरी
कैसे लंबे समय तक चल सकते हैं आपकी कार के टायर? इन 5 टिप्स के बारे में जानना जरूरी
Embed widget