एक्सप्लोरर

Bihar News: जहरीली शराब पर ‘जहरीले बोल’! नीतीश कुमार की पार्टी ने कहा- पीएंगे तो मरेंगे ही, जनसंख्या भी कम होगी, VIDEO

गोपाल मंडल ने कहा कि बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है. खेत के रास्ते शराब लाई जाती है. ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही.

पटनाः बिहार में जहरीली शराब से छपरा, नालंदा समेत कई जिलों में लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार इसको लेकर विपक्ष सवाल भी खड़े करता रहा है. इधर, जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए. अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी.

गोपाल मंडल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? नीतीश कुमार ने पहले ही कहा है कि पीयोगे तो मरोगे. लोग पीते क्यों हैं, मरने ही के लिए, जगह भी तो खाली होनी चाहिए. अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी. बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है. खेत के रास्ते शराब लाई जाती है. गरीब आदमी के लिए ही शराब बंद की गई, ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: बिहार में 5 हजार से नीचे हुआ कोरोना का एक्टिव केस, पटना में 108 तो बेगूसराय में मिले 111 मरीज 

मांझी और मुकेश सहनी पर बोला हमला

गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार में पांच साल तक सरकार चलेगी. मुकेश सहनी भाग कर कहां जाएंगे? अभी उन्हें जो सम्मान मिल रहा है वो भी नहीं मिलेगा. मुकेश सहनी को एमएलसी की सीट क्यों दी जाएगी? मंत्री बना दिया गया काफी है. उनके जितने भी कैंडिडेट थे सभी भारतीय जनता पार्टी के थे. वो निकल जाएं दल से, उनका हीरोपनी खत्म हो जाएगा.

जीतन राम मांझी को लेकर गोपाल मंडल ने कहा- “मांझी जी समझदार व्यक्ति हैं. उनको मंत्री बनाया गया, बेटे को लाया गया, लेकिन बहुत कुछ खोजेंगे तो नहीं न मिलेगा. जितना बड़ा चादर है उतना ही पैर फैलाएं. इसलिए सरकार नहीं टूटने वाली है. सरकार आराम से पांच साल तक जमकर चलेगी.” 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सहनी और मांझी पर JDU का निशाना, बहुत कुछ खोजेंगे तो नहीं मिलेगा, जितना चादर है उतना ही पैर फैलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
राइफल, थाने में केस, करोड़ों की संपत्ति, कौन हैं जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार?
राइफल, थाने में केस, करोड़ों की संपत्ति, कौन हैं जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार?
अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
Embed widget