एक्सप्लोरर

Bihar News: नमाज पढ़ने जा रहे चाचा पर भतीजे ने चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में पटना रेफर, जमीन से जुड़ा है मामला

घटना भंगहा थाना क्षेत्र के सूर्यपुर गांव की है. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

बेतिया: एक तरफ पूरा देश ईद की खुशी मना रहा है, आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआ कर रहा है तो वहीं बेतिया में एक भतीजे ने ईद के दिन नमाज पढ़ने जा रहे अपने चाचा को चाकू से गोद दिया. भतीजे ने चाचा के शरीर पर कई बार वार किया जिससे उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया.

घटना भंगहा थाना क्षेत्र के सूर्यपुर गांव की है. घायल चाचा रसीद मियां ने बताया कि, "मैंने अपने घरारी की जमीन दूसरे भाई के नाम लिख दी है, जिसको लेकर उसके तीसरे भाई और उसके पुत्र ने जान से मारने की धमकी पहले भी दी थी. आज जब नमाज पढ़ने जा रहा था उसी समय घात लगाए भतीजे नौशाद ने मुझ पर हमला कर दिया और मुझ पर चाकू से कई बार किए."

जमीन के लालच में आकर घटना को दिया अंजाम

आनन-फानन में परिजन रसीद मियां को लेकर बेतिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि जमीन के लालच में आकर घटना को अंजाम दिया गया है. रसीद मियां ने अपनी जमीन अपने दूसरे भाई के नाम कर दी थी जिससे उनका तीसरा भाई और उसका पुत्र नाराज था. इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है.  

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव बोले- सरकार बनी तो भूमिहार के साथ ब्राह्मण पर भी देंगे ध्यान, BJP पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोगों का भ्रम टूटा

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

भंगाहा थानाध्यक्ष रामनाथ यादव ने बताया कि घायल रशीद मियां के परिजनों ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है. थानाध्यक्ष रामनाथ यादव ने बताया कि जल्द आरोपी भतीजे नौशाद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

ये भी पढ़ें- बिहार के सरकारी स्कूल की 'दबंग' मैडम! कहा- आउंगी लेट से जाउंगी समय से... जो करना है कर लीजिए, VIDEO देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget