एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार-बरौनी रेल रूट पर चलती ट्रेन से झपट्टा मार गिरोह का 'लाइव लूट', Video देखकर सहम जाएंगे आप

रेल पुल पर चलती ट्रेन के यात्री से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेने की एक वीडियो सामने आया है, जो कटिहार नगर थाना क्षेत्र के राम पारा मोहल्ले के मोहम्मद समीर से जुड़ा हुआ है.

कटिहार: चलती ट्रेन की गेट और खिड़की से चेन और फोन झपटने की खबर तो आपने बहुत देखी और सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी रेल पुल पर चलती ट्रेन की गेट से फोन झपटते सुना है. अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं कि यह बिलकुल सही है. ऐसा हुआ है बिहार के कटिहार रेल मंडल (Katihar-Barauni Rail Route) के बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र के सिमरिया रेल पुल पर, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, सिमरिया रेल पुल पर चलती ट्रेन के यात्री से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेने का यह वीडियो कटिहार नगर थाना क्षेत्र के राम पारा मोहल्ले के मोहम्मद समीर से जुड़ा हुआ है. समीर ने इस मामले की पुलिस से शिकायत भी की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 4 जून को समीर इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना से कटिहार लौट रहा था. इस दौरान जब ट्रैन बेगूसराय से आगे निकली और सिमरिया रेल पुल से गुजर रही थी. इस दौरान समीर ट्रेन की गेट पर बैठा था और मोबाइल हाथ में लेकर चला रहा था. तभी झपट्टा मार गिरोह के सदस्य ने उसका मोबाइल उड़ा लिया. समीर के पीछे मौजूद अन्य रेल यात्री ने इसका लाइव वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के बेतिया में दिल्ली जैसी दरिंदगी! तीन दरिंदों ने बस में नाबालिग से किया गैंगरेप, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

पहले भी ऐसे कई लोगों को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में कटिहार रेल एसपी डॉ.संजय भारती ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ये गिरोह इस पुल पर सक्रिय है. पहले भी ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो यात्रियों का सामान चुराते थे. आगे रेल पुलिस ऐसे झपट्टा मार गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन यात्रियों को भी रेल यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. बता दें कि अक्सर देखा जाता है कि रेलयात्री ट्रेन की गेट पर बैठकर या खड़ा होकर यात्रा करते है, जो खतरनाक है. इस गिरोह के सदस्य ऐसे ही लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और फिर आसानी से निकल जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Road Accident News: पटना गंगा एलिवेटेड पथ पर रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने सामने से आ रही स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget