एक्सप्लोरर

Bihar News: Omicron को लेकर गोपालगंज में हाई अलर्ट, विदेश से आने वालों पर विशेष नजर, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

विदेश से लौटने वालों से अगले 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है. इस पर नजर बनाए रखने के लिए स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी और क्षेत्र की आशा को निगरानी के लिए लगाया गया है.

गोपालगंज: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन से बचाव को लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है. हाई अलर्ट के बीच बिहार के गोपालगंज जिले में विदेश से लौट रहे लोगों को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है. बाहर से आने वाले सभी को ट्रेस किया जा रहा है. जिन लोगों का ट्रेस नहीं मिला है, उसे भी ट्रेस करने की विभाग तैयारी कर ली है. दरअसल, ट्रेस नहीं होने वालों की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से इससे निपटने की तैयारी में है. विभाग को मिले रिपोर्ट के अनुसार 10-12 लोग दूसरे देशों से गोपालगंज में आए हैं, जो कोरोना जांच कराने से कतरा रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जिनका ट्रेस नहीं मिल पा रहा है.

विदेशों से आने वालों पर विशेष नजर

कोरोना के नोडल पदाधिकारी सह सीडीओ कैप्टन एसके झा ने कहा कि अब तक की जांच में एक महीने पूर्व आए एक व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाया गया है, जिसके सैंपल को डब्ल्यूएचओ के जरिये वेरिएंट जांच के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि विदेशों से आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच होगी. उसके बाद सभी को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा.

Atmanirbhar Bharat: पीएम मोदी के इस मंत्र को अपनाकर आरा के युवक ने शुरू किया अपना काम, अब हर दिन कमा रहा इतने रुपये

विदेश से लौटने वालों से अगले 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है. इस पर नजर बनाए रखने के लिए स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी और क्षेत्र की आशा को निगरानी के लिए लगाया गया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर विदेशों से आने वाले भारतीयों की कोरोना वायरस की जांच करनी है. वायरोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट की ओर से इसकी रिपोर्ट समय-समय पर विभाग को भेजी जा रही है. 

बुखार व खांसी होने पर होगी जांच 

एसीएमओ डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि विदेश से आने वाले लोगों को आने के 14 दिनों में बुखार या खांसी होने पर कोरोना की जांच दोबारा होगी. यदि इस तरह का कोई लक्षण समय सीमा के अंदर नहीं मिलता है, तो उसे कोरोना के खतरे से बाहर माना जायेगा. इसलिए दो सप्ताह तक विदेश से आनेवाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है. 

यहां कराएं आरटी पीसीआर जांच

कोरोना की आरटी पीसीआर जांच सभी प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्र पर की जा रही है. जिला मुख्यालय में अंबेडकर भवन, थावे सीएचसी के अलावा अनुमंडल अस्पताल हथुआ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 की आरटी पीसीआर जांच की जा रही है.   

कोरोना अपडेट

संक्रमित : 16689 
रिकवर : 16594
मौत हुई : 94
एक्टिव मरीज : 1

 

Bihar News: Omicron को लेकर गोपालगंज में हाई अलर्ट, विदेश से आने वालों पर विशेष नजर, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

डॉक्टर व कर्मियों की छुट्टियां रद्द

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रभारी सिविल सर्जन ने डॉक्टर से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों तक की छुट्टियां रद्द कर दी है. प्रभारी सीएस डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि जो स्वास्थ्यकर्मी छुट्टी पर हैं, उनकी छुट्टी को रद्द कर दिया गया है. नोटिस जारी कर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया जा रहा है. आगे किसी भी कर्मी को छुट्टी नहीं देने की बात कही है.

यह भी पढ़ें -

Supreme Court ने बिहार सरकार से पूछा- हिस्ट्रीशीटर को राज्य की ही जेल में क्यों रखा जाए, मांगी रिपोर्ट

खबर का असर: मुजफ्फरपुर से आए दोनों मरीजों को देर रात IGIMS में मिला बेड, परिजनों ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget