एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में समोसा नहीं खिलाने पर छात्र का दोस्तों ने कर लिया अपहरण, पार्टी देने के लिए कर रहे थे टॉर्चर

Gopalganj News: मामला नगर थाना का है. अपहृत परीक्षार्थी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के रहने वाले पंकज कुमार के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

गोपालगंज: जिले के नगर थाना अंतर्गत क्षेत्र से बुधवार को एक छात्र को उसके दोस्तों ने ही अगवा कर लिया था. मिली जानकारी के अनुसार समोसा नहीं खिलाने पर सीबीएसई (CBSE) 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र को उसके दोस्तों ने एनएच-27 पर से उठा लिया था. बसडीला के चंवर में ले जाकर उसकी पिटाई कर रहे थे. लोगों की भीड़ आती देख अपहृत परीक्षार्थी को छोड़कर उसके साथी भाग गए. पुलिस मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थी को अपने साथ लेकर चली गई. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई थी.
 
पीड़ित को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने इस मामले में दो किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर रही है. बरामद परीक्षार्थी कुचायकोट प्रखंड प्रमुख बबली सिंह के भतीजा व संजय सिंह के पुत्र पंकज कुमार है. पंकज से पूछताछ कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. पंकज ने पुलिस को बताया कि उसके साथी जो एक निजी स्कूल में सीनियर थे. पिछले कुछ दिनों से समोसा खिलाने के लिए टॉर्चर कर रहे थे. जब समोसा खिलाने से मना कर दिया तो प्लानिंग कर आठ-नौ लड़कों ने मिलकर अपहरण कर एक घर में ले जाकर पीट रहे थे. घटनास्थल के पास में ही काम कर रहे मजदूर मारने के लिए दौड़े. इसके बाद सभी वहां से भाग गए. वहीं, घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

स्कूल से ही लग गए थे पीछे

गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के रहने वाले कुचायकोट के प्रखंड प्रमुख बबली सिंह के पति अखिलेश्वर सिंह के भाई संजय सिंह का सरेया वार्ड नं मकान है. जहां उनका परिवार रहता है. उनका पुत्र पंकज कुमार एक निजी स्कूल में पढ़ता है. केंद्रीय विद्यालय गोपालगंज में परीक्षा देकर दोपहर एक बजे निकला था. स्कूल से ही आरोपी दोस्त पीछे लगे थे जैसे वह अपने घर के सामने एक बाइक एजेंसी के पास पहुंचा कि साथियों ने बाइक से घेर कर उठाकर बैठा लिया. बगल के लोग देख इसकी सूचना उसके घर वालों को दी. 

डीएम ने लिया तुरंत एक्शन

वहीं, कुचायकोट प्रखंड प्रमुख के पति अखिलेश्वर सिंह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी से मिलने उनके चैंबर में थे. इस दौरान भतीजा को उठाकर ले जाने की सूचना मिली. प्रमुख पति ने डीएम को बताया तो वे एक्शन में आ गए. इसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में जुट गुए. नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार, डॉ. मनोज कुमार की टीम छात्र को बरामद करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लेकर छापेमारी की. छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है. वहीं, इस कांड में शामिल बच्चे फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. नगर थाना इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि पुलिस इस कांड में शामिल बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar: बिहार के सभी जिलों में होगा एक मेडिकल कॉलेज, 15 शहरों में इसे खोलने का रास्ता साफ, तेजस्वी यादव का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget