एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में सांप के काटने से पिता-पुत्र की मौत, खाना खाने के बाद सो रहे थे दोनों, पहुंच गया करैत

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के घोड़बहियार गांव की घटना है. पिता की 30 और बेटे की 12 साल उम्र थी. इलाज के लिए परिजन चिकित्सक के पास ले गए थे जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

बांकाः जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के घोड़बहियार गांव में बुधवार की रात एक करैत सांप के काटने से पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई. हालांकि सांप के काटने के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर लेकर गए जहां जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

जानकारी के अनुसार, घोड़बहियार गांव के उपेंद्र तुरी का पुत्र शिवजी तुरी (30 वर्ष) बुधवार को साहिबगंज बाजार से मजदूरी कर शाम में घर आया था. अन्य दिनों की तरह उस दिन भी वह खाना खाने के बाद एक छोटे से तख्ते से बने बेंच पर सो रहा था. उसके बगल में ही नीचे जमीन पर उसका पुत्र बंटी कुमार (12 वर्ष) भी सोया हुआ था. इसी क्रम में एक विषैले करैत सांप ने बेटे बंटी कुमार के सिर पर काटा लेकिन बच्चे ने उसे नजरअंदाज कर दिया.

शोर सुनने के बाद जागे घर के सदस्य

बच्चे को काटने के बाद सांप बेंच पर सोए पिता शिवजी तुरी के पैर में लिपट गया. सांप के पैर में लिपटने पर उन्हें महसूस हो गया कि उनके पैर में सांप लिपटा हुआ है. उसके बाद ज्यों ही उन्होंने पैर को झाड़ा तब तक उस विषैले सांप ने उन्हें भी पैर में काट लिया. इसी दौरान शोरगुल से घर के सभी सदस्य जग गए.

बच्चे के पिता ने पैर में जहर को फैलने से रोकने के लिए रस्सी बांध लिया था, लेकिन कुछ देर के बाद पिता और पुत्र दोनों की स्थिति काफी नाजुक होने लगी. यह देख परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें- 

पेट्रोल-डीजल को अभी GST के दायरे में लाना ठीक नहीं, सुशील कुमार मोदी ने चेताया, सरकार को ही नुकसान

PM Modi Birthday: नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’, पटना में कार्यक्रम की लिस्ट देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget