एक्सप्लोरर

Gaya News: गया में कबाड़ी की दुकान में धमाका, बोरा से कचरा निकालते समय हुआ ब्लास्ट, 2 बच्चे घायल

Gaya Blast News: घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबिगहा मोहल्ले की है. दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है. विस्फोट किस चीज से हुआ है इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Gaya Blast News: बुधवार (27 नवंबर) की सुबह गया की एक कबाड़ी दुकान में धमाका हो गया. यहां दो बच्चे कुछ कचरा बेचने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने जैसे ही बोरा से कचरे को बाहर निकाला तो धमाका हो गया. घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबिगहा मोहल्ले की है. ये दोनों बच्चे भी इसी इलाके के रहने वाले वाले हैं. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के ही एक अस्पताल में भेजा गया. यहां दोनों का इलाज चल रहा है. 

घायल होने वाले दोनों बच्चे आपस में भाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंची. बताया जाता है कि घायल दोनों बच्चे भाई हैं. एक का नाम बादल कुमार (12) बताया गया जबकि दूसरे का नाम लक्ष्मण कुमार (10) है. ये दोनों भाई सुबह में कचरा चुनने के लिए निकले थे. कचरा चुनने के बाद डाक स्थान मोहल्ला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में बेचने के लिए पहुंच गए. जैसे ही बोरा से निकालकर सामान नीचे रख रहे थे कि अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट से दोनों भाई घायल हो गए. 

कुछ दिन पहले भी हुई थी इस तरह की घटना

विस्फोट किस चीज से हुआ है इसकी जांच पुलिस कर रही है. इसके पूर्व में इस तरह की घटना कुछ दिन पहले भी गया शहर के टिलहा मोहल्ले में हुई थी. उस वक्त हादसे में कबाड़ी दुकानदार घायल हो गया था. कचरों की ढेर में विस्फोटक सामग्री का होना जांच और चिंता का विषय बन गया है. कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. विस्फोट किस सामान से हुआ है इसकी जांच की जा रही है.

उधर गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि दोनों घायल किशोर की स्थिति सामान्य है. एफएसएल और बम स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. कबाड़ी चुनने वाले बच्चों ने जो सामान लाया था उसी में विस्फोट हुआ था.

यह भी पढ़ें- 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान का लक्ष्य तय, सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget