एक्सप्लोरर

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान का लक्ष्य तय, सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि बिहार से पहले दिल्ली में भी चुनाव होने हैं. अगर उसमें भी मौका मिला तो हम लोग यही स्ट्राइक रेट (100 परसेंट वाला) बरकरार रखना चाहेंगे.

Chirag Paswan News: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025) से पहले तमाम पार्टियों की तैयारी उनके बयानों से झलक रही है. केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान ने बीते मंगलवार (26 नवंबर) की शाम पटना में पत्रकारों से बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) को लेकर अपना लक्ष्य बताया. उन्होंने गठबंधन के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर भी बड़ी बात कह दी.

चिराग पासवान ने कहा, "अगले साल जो बिहार विधानसभा का चुनाव होना है, सीटों की संख्या गठबंधन के भीतर ही तय होंगी, उससे पहले मैं कतई साझा नहीं कर सकता हूं, लेकिन जितनी सीटों पर लड़ेंगे 100 परसेंट स्ट्राइक रेट उसमें भी रहे यही लक्ष्य मेरा और मेरी पूरी टीम का है." चिराग ने कहा कि हम लोग मानते हैं कि 100 परसेंट स्ट्राइक रेट के साथ अभी तक आगे बढ़ते जा रहे हैं. बिहार से पहले दिल्ली में भी चुनाव होने हैं. अगर उसमें भी मौका मिला तो हम लोग यही स्ट्राइक रेट बरकरार रखना चाहेंगे.

'रामविलास पासवान के सपने को किया पूरा'

इससे पहले चिराग पासवान ने अपने संगठन के तमाम साथी जो बिहार या झारखंड में हैं उनको धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, "आज मेरे पिता, मेरे नेता रामविलास पासवान के उस सपने को इन लोगों ने पूरा किया है जहां उनकी चाहत थी कि लोक जनशक्ति पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक झारखंड की विधानसभा में भी हों. हम लोगों ने 2014 में भी एनडीए गठबंधन में एक सीट शिकारीपाड़ा से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी."

2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में एक सीट पर मिली जीत को लेकर चिराग ने कहा, "मुझे खुशी है कि गठबंधन के तहत चतरा में एक सीट हम लोगों को चुनाव लड़ने का मौका मिला और उस सीट को एक बड़े मार्जिन से लगभग 19 हजार के वोटों के अंतर से जनार्दन पासवान ने जीतने का काम किया. इससे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उपस्थिति एक और राज्य में हो गई. बिहार में जहां पांच सांसद हैं वहीं नागालैंड में हमारे दो विधायक हैं. अब झारखंड में भी एक विधायक हैं. जिस टीम को ये प्रभार मिला था उसे ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी जिम्मेदारी दी गई है."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'CM नीतीश कुमार को किसी सलाह की जरूरत नहीं', तेजस्वी यादव पर भड़की JDU

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

Embed widget