एक्सप्लोरर

Bihar News: पटरी पर दौड़ रही थी जनशताब्दी... किन्नरों ने चलती ट्रेन में कराई बच्चे की डिलीवरी, VIDEO VIRAL

Baby Delivery in Train: हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला यात्रा कर रही थी. सोमवार का मामला है. मंगलवार से किन्नरों की मदद करते हुए यह वीडियो वायरल होने लगा.

जमुई: ट्रेन की बोगियों में जब किन्नरों का समूह ताली बजाते सामने आता है तो कुछ यात्री छींटे कसने लगते हैं लेकिन सोमवार (16 जनवरी 2023) की शाम जनशताब्दी एक्सप्रेस में किन्नरों ने ऐसा काम किया की यात्री ताली बजाने लगे. ट्रेन में लेबर पेन से कराह रही महिला की मदद के लिए किन्नरों की टोली आगे आई और मदद की. हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला यात्रा कर रही थी और अचानक जसीडीह से ट्रेन के खुलते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गया. इसके बाद किन्नर ही मदद को आगे आए.

महिला यात्रियों से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलता देख ट्रेन में ताली बजाकर पैसा मांग रहे किन्नरों ने सहारा दिया. बाथरूम में ले जाकर प्रसव कराया. इसके बाद बच्चे को साफ किया. इतना ही नहीं किन्नरों ने गर्भवती महिला को रुपये देने की भी प्रयास किया. हालांकि बच्चे के परिवार ने पैसे नहीं लिए. किन्नरों ने नवजात बच्चे को डॉक्टर बनने की दुआएं भी दे डाली.

वीडियो बनाकर किया वायरल

वायरल वीडियो में गर्भवती महिला के अलावा एक शख्स दिख रहा है जिसे किन्नरों ने पैसा देना चाहा. हो सकता है ये बच्चे का पिता हो. बाद में बाकी यात्रियों ने भी मदद की. किन्नरों की मदद से जच्चा और बच्चा की जान बचने की खबर ट्रेन में जंगल की आग की तरह फैल गई. कई लोगों ने किन्नरों की इस मिसाल को वीडियो में कैद कर वायरल किया दिया.

ट्रेन में बच्चे को जन्म देने वाली महिला यात्री की पहचान नहीं हो पाई. बताया जाता है कि वह हावड़ा से लखीसराय जा रही थी. वहां से उतरकर उसे शेखपुरा जाना था. वह शेखपुरा जिले की रहने वाली बताई गई. मदद पहुंचाने वाले किन्नरों ने वीडियो में खुद को झाझा के किन्नर सरदार सुमन नायक का शिष्य बताया.

यह भी पढ़ें- बिहार से 5 साल पहले 'लापता' हो गई थी लड़की, अब पता चला- दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है, परिवार में लौटी खुशियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget