एक्सप्लोरर

बिहार से 5 साल पहले 'लापता' हो गई थी लड़की, अब पता चला- दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है, परिवार में लौटी खुशियां

Muzaffarpur News: वर्ष 2018 में पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत थाने में की थी अब लड़की का पता चला है. लड़की के बरामद होने के बाद पता चला कि उसका अपहरण नहीं हुआ था.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से 2018 में एक लड़की लापता हो गई थी. अब पता चला कि वह दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में कॉन्स्टेबल है. लड़की के पिता ने उस वक्त थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. सोमवार (16 जनवरी 2023) को मुजफ्फरपुर कोर्ट में लड़की का बयान कराया गया जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हो गया. वहीं परिवार में खुशी भी लौट आई. लड़की ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि पढ़ना चाहती थी इसलिए घर से भागी थी.

क्या है पूरा मामला?

लड़की मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र की रहने वाली है. 2018 में घर छोड़कर दिल्ली भाग गई थी. दिल्ली में लड़की ने पढ़-लिखकर नौकरी ले ली. अब वह दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है. ट्रेनिंग ले रही है. अब हर ओर उसकी तारीफ हो रही है. लड़की का पिता उसकी शादी करना चाहता था जबकि लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी. वह कुछ करना चाहती थी. पढ़कर खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहती थी. आज उसने सब करके दिखाया है.

कोर्ट में दर्ज कराया गया लड़की का बयान

बताया जाता है कि लड़की के भागने के बाद उसके पिता ने अपहरण के शक में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. इस पूरे मामले में बोचहां थाना के एएसआई रामशंकर राय ने बताया कि लड़की काफी गरीब परिवार से थी. वह शादी करना नहीं चाहती थी. गरीबी देखकर वह चाहती थी कि कुछ बनकर दिखाए. इसी के चलते वह दिल्ली भाग गई. दिल्ली में रहने लगी. इसके बाद उसने कड़ी मेहनत की और दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल में सेलेक्शन हुआ है. फिलहाल वह ट्रेनिंग में है. कोर्ट में लाकर उसका बयान दर्ज करवाया गया है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'माफ करिहे माई... गलत लड़की से पाला पड़ गइल', बेतिया के युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget