एक्सप्लोरर

Bihar News: ‘अमृत महोत्सव’ पर चंपारण में होगा दीक्षांत समारोह, 47 छात्रों को गोल्ड मेडल से किया जाएगा सम्मानित

दीक्षांत समारोह में 800 छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, विश्वविद्यालय से जुड़े सभी संस्थान के लोग, मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे. आठ नवंबर को इसका आयोजन किया जाएगा.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में आठ नवंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से दीक्षांत समारोह होगा. इसमें 47 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई लोग शिरकत करेंगे. आयोजन को लेकर शुक्रवार को केवीके परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारिता सभागार में बैठक हुई.

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर इस बार बापू की कर्म भूमि चंपारण में दीक्षांत समारोह करने का निर्णय लिया गया है. इस पीपराकोठी के कैंपस को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए यह एक सकारात्मक सोच है. कहा कि दीक्षांत समारोह में 800 छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, विश्वविद्यालय से जुड़े सभी संस्थान के लोग, मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे.

नौ छात्रों को उपराष्ट्रपति देंगे गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में 47 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इसमें नौ छात्रों को उपराष्ट्रपति गोल्ड मेडल देंगे जिसमें विश्वविद्यालय टॉपर और पीएचडी टॉपर शामिल हैं. इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वानिकी एवं उद्यानिकी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन, छात्र छात्रावास, महिला छात्रावास, राष्ट्रीय गोकुल मिशन कैंपस का उद्घाटन किया जाएगा.

डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह जरूरी है कि समारोह में आने वाला हर व्यक्ति इस केवीके में उपलब्ध खूबी को जाने. इस दौरान मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वानिकी एवं उद्यानिकी महाविद्यालय के डीन कृष्ण कुमार, प्रसार शिक्षा के निदेशक एमएस कुंडू, केवीके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह, बीपी श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- 

Jehanabad News: जाम हटा रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान की जहानाबाद में पिटाई, बाइक हटाने की बात पर हुआ विवाद

Bihar Politics: ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ को मजबूत करने में जुटे तेज प्रताप यादव, युवाओं को सिखाएं राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई

वीडियोज

Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget