एक्सप्लोरर

Samadhan Yatra: छपरा में लोगों के बीच पहुंचे नीतीश कुमार, 90 परिवारों को 12 लाख का दिए चेक

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. सोमवार को छपरा में पहुंचे सीएम ने कहा कि जीविका दीदी बहुत अच्छा काम करती हैं.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पांच जनवरी से समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं. इस यात्रा के तरह सीएम नीतीश कुमार सोमवार को छपरा पहुंचे. छपरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान नीतीश कुमार ने भैरोपुर मानपुर गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां लोगों से बातचीत की और जीविका दीदियों से भी मिले. वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 90 परिवारों को 12 लाख 23 हजार 950 रुपये का चेक दिए. जीविका दीदियों ने प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया.

जीविका दीदी बहुत अच्छा काम करती हैं- सीएम

नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका दीदी बहुत अच्छा काम करती हैं और हमेशा की तरह कर रही हैं, जिस प्रकार से हम लोगों ने जीविका समूह का गठन करने का काम किया, उसका लाभ सबको मिल रहा है. आज जीविका दीदी सभी प्रकार के काम करने में पूरी तरह से तैयार हैं. आगे उन्होंने कहा कि सरकार कई तरह की योजनाएं चल रही है, उसको देखने हम यहां आये हैं जो हो रहा है वो ठीक है लेकिन आगे और किया जाना जरुरी है, उसको जानने के लिए हमलोग घूम रहे हैं. हमारी यात्रा का यही मकसद है.

चिकित्सा महाविद्यालय का लिया जायजा

वही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल छपरा का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगातार तेजी से चल रहा है. छपरा में राज्य चिकित्सक महाविद्यालय और अस्पताल का निर्माण कार्य वेतन से कराया जा रहा है ताकि पढ़ाई के साथ-साथ ट्रीटमेंट की भी अच्छी व्यवस्था की जा सके. निर्माण कार्य 6 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद सारण के लोगों के लिए काफी आसानी हो जाएगी. 

कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

आगे सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के बन जाने से प्रोफेसर स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी. लड़के- लड़कियों के पढ़ाई की भी बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी. मजबूरी में लोगों को इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं, इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: VIDEO: बीजेपी नेता के साथ मिलकर नीतीश की बखिया उधेड़ करते RJD विधायक, 'समाधान यात्रा' पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget