एक्सप्लोरर

कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, दो गुट भिड़े, कई वाहन क्षतिग्रस्त, गोपालगंज में भी झड़प

Bihar News: घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज और कटिहार में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. गोपालगंज में हुई घटना में 10 लोगों के घायल होने की खबर है.

Muharram 2025: बिहार में रविवार (06 जुलाई, 2025) को मुहर्रम मनाया गया. इस दौरान कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल देखने को मिला. आरोप है कि नया टोला में एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया गया, जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई. ‎बताया जाता है कि जब मुहर्रम का ताजिया जुलूस नया टोला पहुंचा तो कुछ असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया और वहां जुलूस देख रहे लोगों के साथ मारपीट कर दी.

इस दौरान कई लोगों को चोटें आई हैं. दो-तीन वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है. घटना के बाद तत्काल पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को हटाने की कोशिश की. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया गया. ‎‎स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर शांति बहाल करने की अपील की.

तत्काल बड़ी संख्या में पुलिस बल की हुई तैनाती

विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस देख रहे लोगों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि अब स्थिति शांत है. बताया जाता है कि ‎घटना के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को तत्काल बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी. 

देखते ही देखते नया टोला इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया. प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और मामले में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है. जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

गोपालगंज में भी दो गांव के लोगों में हुई झड़प

वहीं, गोपालगंज जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो गांवों के लोगों के बीच झड़प हो गई. घटना मांझा थाना क्षेत्र में शिकमी ढाला के पास की है, जहां रास्ते के मिलान को लेकर हुए विवाद ने झड़प का रूप ले लिया, जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले. इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में चल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. ‎इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget