एक्सप्लोरर

Watch: 'थोड़ा बढ़ा के दीजिए...', छपरा की CO का घूस लेते वीडियो वायरल, अब अंचलाधिकारी ने दी सफाई

Taraiya CO Shreya Mishra Video Viral: श्रेया मिश्रा छपरा के तरैया प्रखंड में पदस्थापित हैं. उन्होंने वीडियो को लेकर बताया कि यह दो-ढाई साल पुराना है. प्रेशर देने के लिए वायरल किया जा रहा है.

CO Shreya Mishra Viral Video News: बिहार के सरकारी कर्मी बिना घूस लिए काम नहीं करते हैं ऐसा कई बार आपने सुना होगा. अब इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि छपरा के तरैया प्रखंड की सीओ श्रेया मिश्रा किसी से पैसे ले रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

वीडियो में दिख रहा है कि तरैया प्रखंड की अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा 500 रुपये के नोट का बंडल ले रही हैं. हालांकि वीडियो में देने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा है. किसी काम को लेकर पैसों के लेनदेन से संबंधित बातें होती हैं. 500 रुपये का बंडल लेते हुए सीओ पूछती हैं कि कितना है तो देने वाले ने बताया 21 (शायद 21 हजार की बात कही जा रही हो) है. इसी तरह दोनों के बीच कुछ-कुछ और बातें होती हैं.

'थोड़ा बढ़ा के दीजिए...'

इसी बीच अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने पैसे देने वाले से किसी मामले पर पूछा कि इसका क्या हुआ है? इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि 10 (शायद 10 हजार की बात) दिया है. 25 (शायद 25 हजार रुपये) आपका रहेगा. इस पर श्रेया मिश्रा कहती हैं कि थोड़ा बढ़ा के दीजिए. थोड़ा सा भी कर दीजिए. इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि हमको कुछ रियात रहेगा तब न. हम लोग तो साथ ही रहेंगे. इस तरह और भी बातें होती हैं.

इस मामले में जब एडीएम अपर समाहर्ता एसएस पांडेय से बात की गई तो उन्होंने छुट्टी पर जाने की बात कही और ज्यादा कुछ कहने से बचते दिखे. वहीं इस मामले में मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

तरैया की अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने क्या कहा?

वायरल वीडियो को लेकर तरैया की अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कह सकती हैं. सफाई में यह जरूर कहा कि यह वीडियो पुराना है. दो-ढाई साल पहले किसी प्रखंड का है जिसे अब वायरल किया गया है. प्रेशर देने के लिए वायरल किया जा रहा है. इस मामले में जिलाधिकारी अमन समीर से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कोचिंग हादसा: विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा जैसे चर्चित खान सर के यहां कैसी है व्यवस्था? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget