एक्सप्लोरर

Bihar News: दाहा नदी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, तीन बच्चों समेत चार की मौत, छह से अधिक लापता

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण यह हादसा हुआ. चार लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. लापता लोगों की तलाश जारी है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को दाहा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया. नाव हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई. सभी का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग लापता हैं. हादसा कुचायकोट थाने के रमजीता के पास हुआ. नाव पर सवार सभी लोग सावन के अखिरी सोमवार के अवसर पर बाबा कर्तानाथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. 

लोगों की तलाश में जुटा एनडीआरएफ

हादसे की सूचना मिलने पर गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार समेत आलाधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. एनडीआरएफ को गंडक नदी में लापता लोगों की तलाश करने के लिए लगाया गया है. 

नाव हादसे में मारे गए जिन लोगों के शव बरामद किए गए हैं, उनमें विशंभरपुर थाना के विनोद मटिहिनिया निवासी नंदकिशोर महतो के बेटे पवन कुमार (11 वर्ष), रामपुर निवासी बम्ब बहादुर के बेटे आकाश कुमार (12 वर्ष), कुचायकोट थाना के हाता मठिया गांव निवासी ब्रजेश गुप्ता की पत्नी पुष्पा देवी (35 वर्ष) और विशंभरपुर थाने के बाजार मटिहनिया गांव निवासी राम ईश्वर के बेटे गोलू कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं. 

क्षमता से अधिक लोग थे सवार 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ. वहीं, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. उधर, कुचायकोट और विशंभरपुर थाने की पुलिस ने गंडक नदी से निकाले गए शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget