एक्सप्लोरर

मां-बाप के इकलौते बेटे थे राजीव मल्ल, 2000 में कॉन्स्टेबल थे… ASI बने तो अररिया में हुई थी पहली पोस्टिंग

Bihar ASI Death: राजीव कुमार मल्ल का पूरा परिवार पटना के बेउर इलाके में रहता है. राजीव कुमार मल्ल की दो बेटियां हैं. 2001 में उनकी शादी हुई थी. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है.

Bihar Crime News: अररिया के फुलकाहा थाने में पदस्थापित एएसआई राजीव कुमार मल्ल की बुधवार (12 मार्च, 2025) की रात मौत हो गई. वे मुंगेर के रहने वाले थे. मुंगेर के पैतृक गांव जानकी नगर में अब मातम पसरा है. राजीव कुमार मल्ल 2000 में बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्त हुए थे. हाल में उनका प्रमोशन हुआ था. अररिया के फुलकाहा थाने में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी. 

राजीव कुमार मल्ल का पूरा परिवार पटना के बेउर इलाके में रहता है. उनके अन्य परिवार के लोग मुंगेर के नयाराम नगर थाना क्षेत्र के जानकी नगर में रहते हैं. घटना के बाद उनकी पत्नी रूबी रंजन शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगीं. राजीव कुमार मल्ल की दो बेटियां हैं. राजीव रंजन अपने पिता अनिल कुमार मल्ल के इकलौते पुत्र थे.

परिवार ने की फांसी देने की मांग

परिवार और ग्रामीण दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. राजीव मल्ल के चाचा कैलाश मल्ल ने कहा कि उनका भतीजा मिलनसार प्रवृत्ति का था. वो भाई में अकेला था. उन्होंने कहा कि सरकार या तो अपराधी को फांसी की सजा दे या हम लोगों को दे दे. ऐसे अपराधी को बीच चौराहे पर मौत के घाट उतार देंगे. इसके लिए मुझे सरकार और प्रशासन जो भी सजा देगा मुझे मंजूर है.

चाचा ने बताया कि राजीव की शादी 2001 में मुंगेर के ही सुंदरपुर की रहने वाली रूबी रंजन से हुई थी. 2000 में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्ति हुई तो उस वक्त पहली पोस्टिंग गया में हुई थी. हाल में ही दारोगा बनने के बाद अररिया में पोस्टिंग हुई थी. परिवार के लोग पटना के बेउर स्थित अखाड़ा के पास मौर्य विहार कॉलोनी में रहते हैं.

पति के शव को देखकर रोने लगी पत्नी

राजीव कुमार मल्ल की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को अररिया पुलिस लाइन लाया गया. अररिया के डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार के अलावा पुलिस के अन्य पदाधिकारी और कर्मियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. एएसआई के पार्थिव शरीर को पटना के लिए भेजा गया. इस मौके पर एएसआई की पत्नी भी थीं जिनका रो-रोकर बुरा हाल था. अररिया के डीएम अनिल कुमार ने बताया कि इस मामल्ले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ की जा रही है. डीएम ने कहा कि इस घटना पर अप्रत्याशित कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसे असामाजिक लोगों में एक संदेश जाए. 

यह भी पढ़ें- अररिया में दारोगा की मौत, अनमोल यादव को पकड़ने गई थी पुलिस, अब SP ने बताया पूरा मामल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget