एक्सप्लोरर

पिता का नाम रामविलास पासवान... बेटा निकला फर्जी दारोगा, नकली IPS के बाद बिहार में एक और कांड!

Bihar News: पूरा मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का है. फर्जी दारोगा विपुल पासवान ने बताया कि वह मूल रूप से दरभंगा जिले के बहादुरपुर का रहने वाला है. छह महीने से पटना में रह रहा था.

Bihar Fake Daroga Arrested: बिहार के जमुई में कुछ दिनों पहले मिथिलेश नाम का एक फर्जी आईपीएस पकड़ा गया था और अब पटना से एक फर्जी दारोगा पकड़ा गया है. उसके कंधे पर सितारा देख पटना पुलिस भी चौंक उठी. फर्जी दरोगा एक-दो नहीं बल्कि पिछले छह महीने से पटना की सड़कों पर नकली वर्दी पहनकर घूम रहा था. पुलिस का झांसा दे रहा था. अब रविवार (27 अक्टूबर) को वह पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. फर्जी दारोगा का नाम विपुल पासवान है तो उसके पिता का नाम रामविलास पासवान है. 

दारोगा की वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा करने का यह पूरा मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का है. स्थानीय लोगों की ओर से कई बार शिकायत करने के बाद रविवार (27 अक्टूबर) को फर्जी दारोगा पकड़ा गया. रामकृष्ण नगर के सोरंगपुर से फर्जी दारोगा गिरफ्तारी हुई है. विपुल पासवान ने बताया कि वह मूल रूप से दरभंगा जिले के बहादुरपुर का रहने वाला है. रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सोरंगपुर निवासी डी. यादव के मकान में छह महीने से किराए पर रहता है. 

'मैं दारोगा हूं... एजी ऑफिस में हूं'

बताया जाता है कि फर्जी दारोगा लोगों के बीच धौंस जमाता था. कहता था, "मैं दारोगा हूं, एजी ऑफिस में हूं". इस तरह वर्दी पहनकर पूरे इलाके में माहौल बनाकर घूमता था. खुलेआम छह माह से वसूली कर रहा था. इतना ही नहीं बल्कि दुकानदार और भोलेभाले लोगों को परेशान करता था. सबसे बड़ी बात है कि यह सब घटना थाने से महज कुछ ही दूरी पर चल रहा था, लेकिन पुलिस को पता तक नहीं चल रहा था.

रविवार को कुछ लोगों ने शिकायत की तो पुलिस ने पूछताछ की. मामला संदिग्ध लगा तो उसे थाने लेकर पुलिस जाने लगी. इस बीच थाना जाने से खुद को बचने का वह प्रयास करता रहा. आम लोगों ने थाने पर इतना दबाव बनाया कि पुलिस उसे थाने ले गई. पूछताछ में वह फर्जी दारोगा निकला. सदर-2 डीएसपी ने भी कहा कि पकड़े गया व्यक्ति पुलिस वाला नहीं है. पूरे मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, खूनी झड़प में बुजुर्ग की मौत, कई लोग हुए जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget