एक्सप्लोरर

बिहार में नीट परीक्षा के ‘प्रश्नपत्र’ बेचने के आरोप में जालसाज अररिया से गिरफ्तार, EOU की कार्रवाई

बिहार पुलिस ने उम्मीदवारों और अभिभावकों को साइबर जालसाजों के जरिए किए जाने वाले फोन कॉल के प्रति आगाह किया था, जिसमें उन्हें नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का लालच दिया जाता है. 

Fraud arrested In Bihar: पुलिस ने देश भर में चार मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से पहले मेडिकल उम्मीदवारों से धोखाधड़ी के आरोप में बिहार के अररिया जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए जालसाज पर धन के बदले उम्मीदवारों को परीक्षा का ‘‘प्रश्नपत्र’’ मुहैया कराने का आरोप है.

एक आरोपी को हिरासत में लिया गया

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और अररिया पुलिस के अधिकारियों ने तीन मई को आरोपी को हिरासत में लिया. ईओयू ने एक बयान में कहा, ‘‘गुप्त सूचना मिली थी कि जालसाजों का एक समूह नीट उम्मीदवारों से कथित तौर पर पैसे ले रहा है और उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा वादा कर रहा है, जिसके बाद ईओयू ने अररिया में अपनी साइबर इकाई और जिला पुलिस को सतर्क कर दिया.

उन्होंने बराया कि एक टीम का गठन किया गया और एसके फैज को मेडिकल उम्मीदवारों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने छात्रों के साथ धोखाधड़ी की और उनसे अपने खाते में पैसे स्थानांतरित करवाए. मामले में जांच की जा रही है.

दरअसल बिहार पुलिस ने पहले ही उम्मीदवारों और अभिभावकों को साइबर जालसाजों के जरिए किए जाने वाले फोन कॉल के प्रति आगाह किया था, जिसमें उन्हें नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का लालच दिया जाता है. 

प्रश्नपत्र लीक मामले में कथित संलिप्तता

ईओयू ने पिछले महीने पटना से नीट (यूजी)-24 प्रश्नपत्र लीक मामले के कथित सरगना संजीव कुमार सिंह उर्फ ​​संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया था. वह मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के प्रश्नपत्र लीक मामले में कथित संलिप्तता के सिलसिले में भी वांछित था.

ये भी पढ़ें: 'आपको पटना का DM बना देंगे', वैशाली में प्रिंस राज से बोले तेजप्रताप, लालू के लाल को 2025 में जीत का है पूरा भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget