एक्सप्लोरर

बिहार के 58 लाख राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़े जाएंगे सभी

Mukhyamantri Jan Arogya Yojana: पटना के ज्ञान भवन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पहुंचे थे. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar News: आयुष्मान दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार (22 सितंबर) को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (Mukhyamantri Jan Arogya Yojana) का शुभारंभ हुआ. इस योजना से बिहार के 58 लाख कार्डधारकों को जोड़ा जाएगा. बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (स्वास्थ्य विभाग) की ओर से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन के छह वर्ष पूर्ण होने पर पटना के ज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य में 1 हजार 624 करोड़ की राशि अब तक गरीब परिवारों के मुफ्त इलाज के लिए दी जा चुकी है. इसमें 13 लाख 22 हजार लोगों का इलाज हुआ है. राज्य में कुल 1.79 करोड़ राशन कार्डधारी परिवार इस योजना के तहत लाभ लेने के पात्र हैं.

'आयुष्मान कार्ड बनाने देश में तीसरे नंबर पर बिहार'

मंगल पांडेय ने कहा, "इस योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक उम्र वाले लगभग 50 लाख लाभुकों के कार्ड बनने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू होने वाली है. राज्य में अब तक 1 करोड़ 21 लाख परिवारों के लगभग 3 करोड़ 60 लाख पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. बिहार कार्ड बनाने में देश में तीसरे नंबर पर है. 2024 में रिकॉर्ड 2.50 करोड़ आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया. राज्य में कार्ड बनाने लायक लगभग 8.50 करोड़ पात्र लाभार्थियों की संख्या है."

उन्होंने आगे कहा, "आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी- पीएमजेएवाई) के अंतर्गत लाभुक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलता है. साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के वैसे सभी लाभार्थी जो (एबी- पीएमजेएवाई) में आच्छादित नहीं हैं उन्हें भी देश भर के (एबी- पीएमजेएवाई) से सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस व्यवस्था के तहत प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जा रहा है."

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों के जिला अधिकारियों, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला क्रियान्वयन इकाइयों, अस्पतालों एवं सिविल सर्जन आदि को सम्मानित किया गया. मंत्री मंगल पांडेय ने आयुष्मान जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सभी प्रमंडलों में रवाना किया. साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अब तक की यात्रा पर लगी फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं भ्रमण किया.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा ऐलान, जानिए 2025 में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी LJPR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget