एक्सप्लोरर

Bihar News: नए साल पर रोहतास के तीन घरों में मातम, सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, बर्थ-डे में गए थे सभी

Road Accident: रोहतास के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र की घटना है. एक साथ एक ही गांव के तीन युवकों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोहकर बुरा हाल है.

Rohtas Road Accident News: रोहतास में एक सड़क हादसे से तीन घरों में मातम पसर गया है. सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के लड़ुई लख गांव के पास मंगलवार (31 दिसंबर, 2024) की रात हुए एक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई. ये सभी एक बर्थ-डे में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे. लड़ुई लख गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वे सभी एक पानी भरे गड्ढे में जा गिरे. इस हादसे में तीनों की जान चली गई.

मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25 वर्ष) पुत्र मुद्रिका सिंह, अंकित कुमार (22 वर्ष) पुत्र संजय सिंह और शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23 वर्ष) पुत्र रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि शशिरंजन उर्फ मनु की बहन के यहां जन्मदिन था. ऐसे में मनु अपने गोतिया से दो युवकों को लेकर गया था. नटवार से जन्मदिन मनाकर रात में जब ये लोग अपने गांव गुनसेज लौट रहे थे तो रास्ते में यह हादसा हो गया.

सुबह दौड़ने वाले युवकों ने दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जाता है कि घटना की जानकारी बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं ने दी. ये लोग बुधवार (01 जनवरी, 2025) की अल सुबह दौड़ने के लिए निकले थे. इस दौरान नजर गई कि तीन युवक पानी में गिरे हैं. सूचना के बाद पुलिस के साथ मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे.

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

एक साथ गांव में तीन मौत के बाद मातम पसर गया है. नए साल पर इस तरह की घटना से हड़कंप मचा है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि रात के दो बजे के आसपास की ये घटना है. ये लोग बहन के यहां से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे. इससे ज्यादा वे कुछ नहीं जानते हैं.

यह भी पढ़ें- JDU के मंत्री रत्नेश सदा सड़क हादसे में जख्मी, 4 गार्ड भी घायल, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget